Move to Jagran APP

इस देश के पूर्व राष्‍ट्रपति के खिलाफ लगे हैं यौन शोषण के आरोप, हर जगह हो रहे प्रदर्शन

अप्रैल 2017 से जनवरी 2019 तक दुनियाभर के करीब करीब 263 जानी मानी हस्तिायां यौन शोषण के आरोपों के घेरे में आ चुकी हैं। यह पूरी दुनिया को शर्मसार करने वाली खबर है।

By Kamal VermaEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 12:39 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 08:34 AM (IST)
इस देश के पूर्व राष्‍ट्रपति के खिलाफ लगे हैं यौन शोषण के आरोप, हर जगह हो रहे प्रदर्शन
इस देश के पूर्व राष्‍ट्रपति के खिलाफ लगे हैं यौन शोषण के आरोप, हर जगह हो रहे प्रदर्शन

नई दिल्‍ली [जागरण स्‍पेशल]। महिलाओं के प्रति यौन शोषण के मामले पूरी दुनिया में बढ़े हैं। हाल ही में मीटू कैंपेन में कई महिलाओं ने अपनी आपबीती कही। इसके बाद कई नामी लोगों के ऊपर से अच्‍छाई का नकाब भी हट गया। आपको बता दें कि अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप पर इससे ही मिलता जुलता मामला अभी तक उनके गले की फांस बना हुआ है। बहरहाल, यहां पर हम जिस शख्‍स की बात कर रहे हैं वह भी एक देश के पूर्व राष्‍ट्रपति रह चुके हैं। इस लिहाज से यह पूरी दुनिया को बेहद शर्मशार करने वाली घटना है।

loksabha election banner

इस शर्मसार कर देने वाली घटना के घेरे में कोस्‍टा रिका के पूर्व राष्‍ट्रपति ओस्‍कर आरियास हैं। ओस्‍कर पर पांचवीं बार किसी महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। यह महिला कोई और नहीं बल्कि उनके ही देश की मिस कोस्‍टा रिका रह चुकी याजमीन मोरलस हैं। उन्‍होंने पूर्व राष्‍ट्रपति पर आरोप लगाया है कि वर्ष 2015 में उन्‍होंने न सिर्फ उन्‍हें उनकी इच्‍छा के बिना छुआ बल्कि जबरन चुंबन भी लिया। घटना के चार वर्ष बाद वह इस मामले को सभी के सामने लाने की हिम्‍मत जुटा सकीं। उन्‍होंने पूर्व राष्‍ट्रपति के खिलाफ इसको लेकर आपराधिक मामला भी दर्ज करवाया है।

आपको जानकर हैरत होगी कि आरियाज कोस्‍टा रिका के दो बार राष्‍ट्रपति चुने गए थे। 1987 में उन्‍हें सेंट्रल अमेरिका में छिड़े गृहयुद्ध को रोकने के लिए नोबेल शांति पुरस्‍कार से नवाजा गया था। आपको यहां पर बता दें कि जिस शख्‍स पर यह आरोप लगा है वह एक देश का पूर्व राष्‍ट्रपति होने के अलावा नोबेल पुरस्‍कार विजेता भी रह चुका है। इस घटना ने नोबेल विजेताओं का सिर भी शर्म से झुका दिया है।

याजमीन के वकील ने पूर्व राष्‍ट्रपति के खिलाफ दर्ज मामले की पुष्टि की है। आरियाज के खिलाफ पहली शिकायत वर्ष 2014 में सामने आई थी। उस वक्‍त भी महिला ने उनपर बिजना इजाजत जबरन छूने और चुंबन का ही आरोप लगाया था। जिस महिला ने यह शिकायत की थी वह महिला शांति कार्यकर्ता है। उसने आरियाज पर डराने धमकाने का भी आरोप लगाया था।

हालांकि उस वक्‍त पूर्व राष्‍ट्रपति ने इन आरोपों का खंडन किया था और कहा था कि उन्‍होंने किसी भी महिला के साथ किसी भी तरह का दुर्व्‍यवहार नहीं किया है। यह मामला अब तक भी लंबित है। इसके बाद आरियाज के खिलाफ दूसरी शिकायत 2015 में सामने आई थी। शिकायत करने वाली महिला का आरोप था कि ईस्‍टर के मौके पर आरियाज ने उसे घर पर बुलाया था जहां उसके साथ दुर्व्‍यवहार किया गया। महिला ने अपनी शिकायत में यहां तक कहा कि वह आरियाज की हरकत को देखकर बेहद शर्मसार थीं और कुछ नहीं कर सकी। बाद में वह वह आरियाज को बिना कुछ कहे घर से निकल भागी।

इसके अलावा भी आरियाज के खिलाफ तीन अलग-अलग महिलाओं ने यौन शोषण के आरोपों के तहत शिकायत की है। आरियाज के खिलाफ लगातार उठती अंगुली के बाद कोस्‍टा रिका में महिलाओं ने सड़क पर आकर उनके खिलाफ प्रदर्शन तक किया है। इन महिलाओं के हाथों में आरियाज के खिलाफ पोस्‍टर और बैनर भी थे। इन पर लिखा था कि आरियाज पर लगे आरोपों पर पूरा विश्‍वास है।

वोक्‍सडॉटकॉम के मुताबिक अप्रैल 2017 से जनवरी 2019 तक दुनियाभर के करीब करीब 263 जानी मानी हस्तिायां यौन शोषण के आरोपों के घेरे में आ चुकी हैं। इनमें सेलिब्रिटी से लेकर राजनीतिज्ञ, सीईओ तक शामिल हैं। जहां तक यौन शोषण की बात है तो पिछले वर्ष थॉमसन रॉयटर फाउंडेशन की रिपोर्ट में भारत को महिलाओं के लिए सबसे अधिक खतरनाक देश बताया गया था। इस रिपोर्ट में अफगानिस्‍तान, कांगो, पाकिस्‍तान और सोमालिया को भी महिलाओं के लिए खतरनाक देश बताया गया था।

यहां बिक रहा 11 हजार रुपये किलो टमाटर, और 10 हजार रुपये से अधिक में एक किलो चिकन  
आतंकियों को मजबूत कर रहे अमेरिका और जर्मनी के हथियार, कई देश दे रहे खुफिया जानकारी 
समुद्र में दफन तीन लाख टन गोला-बारूद बन सकता है बड़ा खतरा, समुद्री जीवन भी प्रभावित 
बेहद खास है यह आम सा दिखने वाला आदमी, कहीं आप भी धोखा मत खा जाना 
अफसोस! आज तक किसी भी सरकार ने सीबीआई को नहीं दिया कोई कानूनी आधार 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.