Move to Jagran APP

Brazil Storm: ब्राजील के रियो डी जनेरियो में बारिश और भूस्खलन से भारी तबाही, अब तक 23 लोगों की हुई मौत

ब्राजील के रियो डी जनेरियो में तूफान का तांडव देखने को मिला है। तूफान की चपेट में आने से 18 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। एएनआइ ने एएफपी के हवाले से बताया कि ब्राजील के रियो डी जनेरियो में तूफान से 18 लोगों की मौत हुई है।

By Mohd FaisalEdited By: Published: Wed, 16 Feb 2022 09:53 AM (IST)Updated: Wed, 16 Feb 2022 12:33 PM (IST)
ब्राजील के रियो डी जनेरियो में तूफान का कहर फोटो सोशल मीडिया

रियो डी जनेरियो, एएनआइ: ब्राजील के रियो डी जनेरियो में तूफान का कहर देखने को मिला है। यहां एक पहाड़ी क्षेत्र में अत्यधिक भारी बारिश और भूस्खलन के कारण आई बाढ़ से करीब 23 लोगों की मौत हो गई है। इससे पहले अधिकारियों ने 18 लोगों की मौत की पुष्टि की थी, अधिकारियों के मुताबिक रियो डी जनेरियो में ये तूफान मंगलवार देर रात आया। हालांकि,मरने वालों की संख्या अभी ओर बढ़ सकती है। रियो डी जनेरियो दमकल विभाग ने एक बयान में कहा, अभी तक भूस्खलन और बाढ़ से 23 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बचावकर्मी राहत के कार्य में जुट गए हैं। करीब 180 से अधिक सैनिकों को प्रभावित क्षेत्र में राहत-बचाव कार्य में लगाया गया है।

loksabha election banner
— ANI (@ANI) February 16, 2022

G1 समाचार आउटलेट के अनुसार, हताहतों की संख्या रियो डी जनेरियो के उत्तर में पेट्रोपोलिस शहर में हुई है। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। वहीं, रूस की आधिकारिक यात्रा पर गए ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उन्हें त्रासदी के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने अपने मंत्रियों को पीड़ितों को तत्काल सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया है।

दमकल विभाग ने कहा कि, तीन घंटे के भीतर क्षेत्र में 25.8 सेंटीमीटर बारिश हुई थी। जो पिछले 30 दिन के दौरान सबसे ज्यादा है। वहीं हादसे से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें हादसे के बाद के भयावह दृश्य को लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक भारी बारिश होने से काफी नुकसान भी हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.