Move to Jagran APP

US Independence Day: 4 जुलाई को आजाद हुआ था अमेरिका, 1st प्रेसिडेंट और इस महिला से जुड़े हैं राजधानी के ये नाम

4th of July हर साल 4 जुलाई को अमेरिका स्वतंत्रता दिवस मनाता है। इस साल अमेरिका अपनी आजादी (USA Independence)का 247वां वर्षगांठ मना रहा है। 4 जुलाई को अमेरिका में अवकाश होता है और कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होगी कि दुनिया का सबसे ताकतवर देश माना जाने वाला अमेरिका भी ब्रिटेन (Britain) का गुलाम हुआ करता था।

By Nidhi AvinashEdited By: Nidhi AvinashPublished: Mon, 03 Jul 2023 05:01 PM (IST)Updated: Mon, 03 Jul 2023 05:01 PM (IST)
4 जुलाई को आजाद हुआ था अमेरिका, 1st प्रेसिडेंट और इस महिला से जुड़े हैं राजधानी के ये नाम

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। 4th of July: ब्रिटेन ने दुनिया के करीब 80 देशों और आइलैंड पर शासन किया। ब्रिटिश साम्राज्य की विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया के करीब 26% इलाके इसके अधीन थे। इसमें अमेरिका देश भी शामिल था।

loksabha election banner

जी हां, आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दुनिया का सबसे ताकतवर देश जिसके पास सबसे ज्‍यादा हथियार हैं, वो भी ब्रिटिश का गुलाम रहा है। 4 जुलाई, 1776 को अमेरिका ने ब्रिटिश साम्राज्‍य से आजाद होने का ऐलान किया था। इसी के साथ संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका की स्थापना हुई थी। इस बार अमेरिका 247वां स्‍वतंत्रता दिवस मना रहा है।

जब कोलंबस की एक गलती से अमेरिका पर हुआ था कब्जा

माना जाता है कि क्रिस्टोफर कोलंबस जब भारत आने के लिए यूरोप से निकले थे तो वह गलती से अमेरिका पहुंच गए थे। कोलंबस ने अपने लोगों को नए द्वीप के बारे में बताया तो कई देशों के बीच अमेरिका के कब्जे को लेकर लड़ाई हुई, लेकिन ब्रिटिश लोग सबसे ज्यादा तदाद में उस आइलैंड पर पहुंचे और अमेरिका पर कब्जा कर लिया। भारत की तरह अमेरिका पर भी ब्रिटिश ने अंग्रेजों पर अत्याचार किए। इससे ब्रिटिश ऑफिसर्स और अमेरिकियों के बीच टकराव पैदा होने लगा।

ब्रिटेन की 13 कॉलोनियां

अमेरिका में ब्रिटेन की 13 कॉलोनियां थीं। 2 जुलाई 1776 में अमेरिका की जनता ने 12 कॉलोनियों से अपनी आजादी का ऐलान कर दिया था। 4 जुलाई, 1776 को 13 कॉलोनियों के प्रतिनिधियों द्वारा स्वतंत्रता की घोषणा की गई। बता दें, स्वतंत्रता की घोषणा का मसौदा थॉमस जेफरसन द्वारा साथी समिति के सदस्यों जॉन एडम्स, बेंजामिन फ्रैंकलिन, रोजर शर्मन और विलियम लिविंगस्टन के परामर्श से तैयार किया गया था।

इतिहास

  • अप्रैल 1775 में क्रांतिकारी युद्ध छिड़ा। न्यू इंग्लैंड में लोग अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ने लगे और उन्हें कट्टरपंथी माना जाने लगा। 7 जून को फिलाडेल्फिया में कॉन्टिनेंटल कांग्रेस की बैठक पेंसिल्वेनिया स्टेट हाउस में हुई। वर्जीनिया के प्रतिनिधि रिचर्ड हेनरी ली ने उपनिवेशों की स्वतंत्रता के लिए एक प्रस्ताव पेश किया।
  • 2 जुलाई को कांग्रेस ने गुप्त रूप से ग्रेट ब्रिटेन से स्वतंत्रता के लिए मतदान किया और स्वतंत्रता की घोषणा के लिए 4 जुलाई, 1776 को मंजूरी दे दी गई।
  • 2 अगस्त, 1776 को प्रतिनिधियों ने स्वतंत्रता घोषणा पर हस्ताक्षर करना शुरू किया।
  • 1870 में स्वतंत्रता दिवस संघीय कर्मचारियों के लिए अनपेड लीव (unpaid leave) था, लेकिन 1941 में यह पेड लीव (paid leave) घोषित किया गया।

ऐसे मनाया गया पहला जश्न

  • 4 जुलाई, 1977 को पेंसिलवेनिया के फिलाडेल्फिया में पहली बार देश का स्‍वतंत्रता दिवस मनाया गया।
  • अमेरिका के इस पहले जश्न में 13 गनशॉट्स फायर किए गए थे और आतिशबाजी की शुरुआत भी इसी दिन से हुई थी।
  • 1801 में व्हाइट हाउस ने 4 जुलाई को आधिकारिक तौर पर स्‍वतंत्रता दिवस घोषित किया था।

अमेरिका की राजधानी ऐसे बनी

अमेरिका की आजादी की लड़ाई लड़ने वाले जनरल जॉर्ज वॉशिंगटन को अमेरिका का पहला राष्ट्रपति बनाया गया। इन्हीं के नाम पर अमेरिका की राजधानी का नाम वॉशिंगटन डीसी रखा गया। अमेरिका की राजधानी 'वॉशिंगटन डीसी' के नाम के पीछे भी एक बहुत बड़ा इतिहास है। आपने अक्सर अपने आप से सवाल किया होगा कि आखिर इसमें DC शब्द का क्या मतलब है? दरअसल, वॉशिंगटन का नाम अमेरिका के पहले राष्ट्रपति रह चुके जॉर्ज वॉशिंगटन (George Washington) के नाम पर रखा गया। इसमें DC का मतलब- District of Columbia है।

बता दें कोलंबिया नाम संयुक्त राज्य अमेरिका की महिला राष्ट्रीय पहचान है। यह अमेरिका और नई दुनिया पर लागू एक ऐतिहासिक नाम भी है। अब जब आप अमेरिका की राजधानी के बारे में किसी से जिक्र करेंगे तो आप ये आसानी से बता पाएंगे की वॉशिंगटन डीसी का नाम देश के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन के साथ-साथ अमेरिका की महिला राष्ट्रीय पहचान कोलंबिया के साथ भी रखा गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.