विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जासूसी गुब्बारे को लेकर पेंटागन ने खारिज किया चीन का बयान, कहा- अमेरिकी हवाई क्षेत्र का उल्लंघन अस्वीकार्य

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Sat, 04 Feb 2023 04:00 AM (IST)

पेंटागन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने कहा कि हम उनके बयान से अच्छी तरह वाकिफ हैं लेकिन फिर ...और पढ़ें

जासूसी गुब्बारे को लेकर पेंटागन ने खारिज किया चीन का बयान (फोटो: एपी)
जासूसी गुब्बारे को लेकर पेंटागन ने खारिज किया चीन का बयान (फोटो: एपी)

वॉशिंगटन, एएनआई। Spy Balloon: अमेरिका ने संदिग्ध गुब्बारे को लेकर चीन द्वारा की गई टिप्पणी को सिरे से नकार दिया। पेंटागन का मानना है कि अमेरिका के ऊपर उड़ रहा 'निगरानी गुब्बारा' ही है।

संदिग्ध गुब्बारे की हो रही जांच

पेंटागन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने कहा कि चीन ने अमेरिका के हवाई क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया था और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि एयरोस्पेस डिफेंस कमांड इस जासूसी गुब्बारे की लगातार ट्रैकिंग कर रहा है।

प्रेस ब्रीफिंग में संदिग्ध गुब्बारे को लेकर चीन के बयान से जुड़े एक सवाल पर पैट राइडर ने कहा कि हम उनके बयान से अच्छी तरह वाकिफ हैं, लेकिन फिर भी हम जानते हैं कि यह एक निगरानी गुब्बारा है और यही तथ्य है। गुब्बारे ने अमेरिकी हवाई क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है। हमने कई स्तरों पर चीन को इससे अवगत कराया है।

चीन ने क्या कुछ कहा ?

इससे पहले चीनी विदेश मंत्रालय का कहना था कि अमेरिका में गुब्बारा एक नागरिक हवाई पोत है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से मौसम संबंधी अनुसंधान के लिए किया जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने अमेरिका के हवाई क्षेत्र में हवाई पोत के अनायास प्रवेश पर खेद व्यक्त किया।

Spy Balloon: क्या अमेरिका की जासूसी कर रहा चीन? आसमान में दिखाई दिया संदिग्ध चीनी गुब्बारा

चीनी विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि हम अमेरिकी समकक्ष के साथ संवाद करना जारी रखेंगे और इस अप्रत्याशित परिस्थिति का समाधान करेगा।

बता दें कि वरिष्ठ अमेरिकी सैन्य अधिकारी मोंटाना के ऊपर उड़ रहे जासूसी गुब्बारे को तबाह करने की योजना बना रहे थे, लेकिन सुरक्षा जोखिम के चलते गुब्बारे को नष्ट नहीं किया गया। हाल के वर्षों में अमेरिका में कई बार जासूसी गुब्बारे दिखाई दिए हैं।

अमेरिकी खुफिया एजेंसी के प्रमुख ब‌र्न्स बोले-ताइवान को लेकर चीनी महत्वाकांक्षा को कम आंकना भूल

भारत और ताइवान के विरुद्ध चीनी आक्रामकता अस्वीकार्य, रिपब्लिकन सांसदों ने अमेरिकी विदेश मंत्री को लिखा पत्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।