विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत और ताइवान के विरुद्ध चीनी आक्रामकता अस्वीकार्य, रिपब्लिकन सांसदों ने अमेरिकी विदेश मंत्री को लिखा पत्र

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Thu, 02 Feb 2023 10:35 PM (IST)

रिपब्लिकन सांसदों ने अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन और ट्रेजरी सेक्रेटरी जैनेट येलेन की आगामी चीन यात्रा पर सचेत करते हुए ...और पढ़ें

भारत और ताइवान के विरुद्ध चीनी आक्रामकता अस्वीकार्य, रिपब्लिकन सांसदों ने अमेरिकी विदेश मंत्री को लिखा पत्र
भारत और ताइवान के विरुद्ध चीनी आक्रामकता अस्वीकार्य, रिपब्लिकन सांसदों ने अमेरिकी विदेश मंत्री को लिखा पत्र

वॉशिंगटन, पीटीआई। अमेरिका के रिपब्लिकन सीनेटरों ने विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से अनुरोध किया है कि वह अपनी चीन यात्रा के दौरान वहां जारी मानवाधिकार के उल्लंघन, अवैध व्यापारिक गतिविधियों का मुद्दा जरूर उठाएं। उन्होंने कहा कि चीन के साथ बातचीत में यह भी कहें कि हिंद-प्रशांत में भारत, ताइवान समेत अमेरिकी सहयोगियों के विरुद्ध चीनी आक्रामकता स्वीकार्य नहीं है।

रिपब्लिकन सांसदों ने लिखा पत्र

रिपब्लिकन सांसदों ने अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन और ट्रेजरी सेक्रेटरी जैनेट येलेन की आगामी चीन यात्रा पर सचेत करते हुए पत्र लिखा है। ब्लिंकन रविवार को चीन जा रहे हैं जबकि येलेन की यात्रा इसी महीने बाद में प्रस्तावित है।

फ्लोरिडा से रिपब्लिकन सीनेटर मार्को रुबियो के नेतृत्व में बुधवार को लिखे पत्र में सांसदों ने कहा है कि सत्तारूढ़ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) मानवाधिकार, अवैध तरीके से व्यापार और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के सहयोगी देशों के साथ आक्रामक व्यवहार अपनाए हुए है। वह वहां उइगर मुस्लिमों समेत अन्य अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न कर रही है।

UK Royal Family: राजकुमारी डायना को लेकर प्रिंस हैरी का दावा झूठा! राजघराने का कर्मचारी बोला- ये उनकी गलतफहमी

Fact Check : 2018 के प्‍लेकार्ड के साथ छेड़छाड़ कर विराट कोहली और बाबर आजम का नाम जोड़कर किया गया वायरल

सांसदों ने चीन के साथ इन सभी मुद्दों पर बातचीत का अनुरोध किया है। ब्लिंकन को पत्र लिखने वालों में रुबिया के अलावा सीनेटर चक ग्रैसले, बिल कैसिडी, इरिक स्मिट, डान सुलिवन, केविन क्रैमर, तेड बुड, रिक स्काट आदि शामिल हैं।

दो दिवसीय चीन दौरे पर जाएंगे ब्लिंकन

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने बताया था कि ब्लिंकन पांच और छह फरवरी को दो दिवसीय यात्रा पर चीन जाएंगे। इस दौरान वह चीनी अधिकारियों के साथ रूस और यूक्रेन युद्ध पर चर्चा करेंगे। किर्बी ने कहा था कि विदेश मंत्री अपने दो दिवसीय चीन की यात्रा के दौरान दोनों देशों की सेनाओं और जलवायु परिवर्तन जैसे कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Fact Check: शाहरुख खान के नाम से एक बार फिर से वायरल हुआ फर्जी बयान, नहीं कहा- सभी हॉल हाउसफुल हैं, घर पर रहें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।