छह महीने बाद स्पेस स्टेशन से लौटे चार अंतरिक्ष यात्री, अटलांटिक महासागर में पैराशूट से उतरे
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में लगभग छह महीने तक शोध अनुसंधान करने के बाद चार अंतरिक्षयात्रियों की टीम धरती पर लौट आई। स्पेस एक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान फ् ...और पढ़ें

वाशिंगटन, रायटर। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में लगभग छह महीने तक शोध अनुसंधान करने के बाद चार अंतरिक्षयात्रियों की टीम धरती पर लौट आई। स्पेस एक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान फ्रीडम से पांच घंटे की यात्रा करके अंतरिक्षयात्री शुक्रवार शाम 4: 55 बजे (स्थानीय समय अनुसार) अटलांटिक महासागर में पैराशूट से समुद्र में उतरे। धरती के वायुमंडल में प्रवेश करते समय घर्षण से पैदा हुई गर्मी से अंतरिक्ष यान के बाहर का तापमान 1930 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। प्रवेश के अंतिम चरण में पैराशूट के दो सेट अंतरिक्ष यान के ऊपर खुले। फ्लोरिडा में समुद्र से टकराने के समय इसकी गति करीब 15 मील प्रतिघंटे थी।
अंतरिक्षयात्रियों ने 2720 बार लगाए घरती के चक्कर
फ्रीडम 27 अप्रैल को नासा के तीन अंतरिक्ष यात्री जेसिका वाटकिंस, बाब हाइंस, केजेल लिंडग्रेन और इटली की अंतरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफेरेटी के साथ आइएसएस में पहुंचा था। वाटकिंस आइएसएस मिशन में शामिल होने वाली पहली अफ्रीकी-अमेरिकी महिला हैं। अंतरिक्ष यात्री 170 दिन बाद लौटे हैं। इस दौरान अंतरिक्षयात्रियों ने 2720 बार घरती के चक्कर लगाए और कई शोध किए। टीम को ''क्रू -4'' नाम दिया था।
सभी अंतरिक्षयात्रियों की हुई चिकित्सा जांच
मालूम हो कि सभी चार अंतरिक्षयात्रियों के आने पर उन्हें विशेष गर्नीज पर सहायता प्रदान की गई। जहाज के डेक पर उनका अभिवादन करने के लिए नासा के अनुभवी अंतरिक्ष यात्री मेगन मैकआर्थर मौजूद थे। सभी अंतरिक्ष यात्रियों को हेलीकॉप्टर से फ्लोरिडा ले जाने से पहले ही जहाज पर उनकी चिकित्सा जांच की गई। मालूम हो कि टेस्ला कंपनी के सीईओ Elon Musk द्वारा स्थापित निजी राकेट कंपनी ने मई 2020 में नासा के लिए अपनी सेवाएं देना शुरू की थी, जिसके बाद से यह स्पेस एक्स द्वारा इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए लॉन्च किए गए अंतरिक्ष यात्रियों का चौथा पूर्ण-लंबी अवधि का समूह था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।