Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिम बंगाल की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव, IAS नंदिनी चक्रवर्ती बनाई नई गृह सचिव

    Updated: Mon, 01 Jan 2024 01:54 PM (IST)

    पर्यटन सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को राज्य का नया गृहसचिव बनाया गया है। यह दूसरी बार है जब कोई महिला आइएएस राज्य की गृह सचिव बनाई गई हैं। 25 साल पहले लीना चक्रवर्ती ने यह पद संभाला था। नंदिनी चक्रवर्ती गृहसचिव के साथ पर्यटन सचिव का भी कार्यभार संभालेंगी। पूर्व मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी को मुख्यमंत्री का आर्थिक सलाहकार बनाया गया है।

    Hero Image
    25 साल बाजद गृह सचिव का पद संभालेंगी महिला आईएएस (सोशल मीडिया)

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। पर्यटन सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को राज्य का नया गृह सचिव बनाया गया है। राज्य सरकार की ओर से रविवार को एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। इस दिन पूर्व गृह सचिव बीपी गोपालिका ने आधिकारिक तौर पर मुख्य सचिव का कार्यभार संभाल लिया। साथ ही, पूर्व मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी को मुख्यमंत्री का आर्थिक सलाहकार बनाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    25 साल बाद महिला संभालेगी गृह सचिव का पद

    नंदिनी चक्रवर्ती गृह सचिव के साथ पर्यटन सचिव का भी कार्यभार संभालेंगी। यह दूसरी बार है जब कोई महिला आईएएस राज्य की गृह सचिव बनाई गई हैं। 25 साल पहले लीना चक्रवर्ती ने यह पद संभाला था। वाम मोर्चा सरकार के दौरान लीना चक्रवर्ती 26 नवंबर, 1996 से सात सितंबर, 1998 तक राज्य की गृह सचिव रही थीं।

    राज्यपाल ने पद से किया था निष्कासित

    गौरतलब है कि इस साल फरवरी में राज्यपाल ने राजभवन की तत्कालीन प्रमुख सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को हटा दिया था। दरअसल, चक्रवर्ती पर गवर्नर हाउस में राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करने और राज्यपाल को गुमराह करने का आरोप लगा था। इसके बाद उन्हें पर्यटन सचिव बनाया गया था। बाद में उन्हें हटा दिया गया था। इसके बाद फिर उन्हें पर्यटन सचिव बनाया गया।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha: बंगाल में सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस को दी गई समय सीमा समाप्त, CM ममता तय करेंगी आगे का रूख

    बीपी गोपालिका संभालेंगे मुख्य सचिव का पदभार

    दूसरी ओर 1986 बैच के आईएएस बीपी गोपालिका ने अपने करियर की शुरुआत बंगाल प्रशासन से की। वह पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु व बुद्धदेव भट्टाचार्य के कार्यकाल के दौरान प्रशासन में महत्वपूर्ण कार्यालयों के प्रभारी थे। गोपालिका ने इससे पहले परिवहन, पशु संसाधन विकास और कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभागों में बतौर सचिव काम किया है। वह अपनी कार्यकुशलता के कारण ममता बनर्जी के कार्यकाल के दौरान मुख्य सचिव के पद तक पहुंच गए हैं।

    यह भी पढ़ें: बंगाल से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं अभिनेता नेता मिथुन चक्रवर्ती, भाजपा ने प्रत्याशियों की प्राथमिक सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी