विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चोरी के टीवी के साथ पुलिस ने दो शातिर को किया गिरफ्तार

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 26 Oct 2018 01:58 PM (IST)

पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का टीवी और सेट टॉप बॉक्स बरामद किया। पुलिस ...और पढ़ें

चोरी के टीवी के साथ पुलिस ने दो शातिर को किया गिरफ्तार
चोरी के टीवी के साथ पुलिस ने दो शातिर को किया गिरफ्तार

काशीपुर, [जेएनएन]: पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का टीवी और सेट टॉप बॉक्स बरामद किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया।

मोहल्ला कटरामालियान निवासी ध्रुव नारायण चौधरी पुत्र कमल कुमार के घर का ताला तोड़कर 13 अक्टूबर को चोरों ने सोनी कंपनी का टीवी और सेट टॉप बॉक्स चोरी कर लिया था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर माल बरामदगी की मांग की थी। 

तहरीर के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई थी। हालांकि, पुलिस ने घटना के 13 दिन बाद गुरुवार को चोरी का केस दर्ज किया। बांसफोड़ान पुलिस चौकी इंचार्ज दिनेश फर्त्याल ने चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि सुबह पुलिस को चोरी का सामान बेचने के लिए चोरों के जाने की सूचना मिली। 

इस पर पुलिस ने दोनों को नया ढेला पुल स्थित कब्रिस्तान के पास पकड़ लिया। उनके पास से टीवी और सेट टॉप बॉक्स बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम साजिद पुत्र मोहम्मद शाहिद निवासी मोहल्ला लक्ष्मीपुरपट्टी व निशांत काम्बोज पुत्र नरेश काम्बोज निवासी मोहल्ला कटोराताल बताया। 

यह भी पढ़ें: पल्सर बाइक चोर गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार, आरोपितों में बीटेक का छात्र भी

यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े शिक्षिका के घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी चोरी

यह भी पढ़ें: महिला सैन्यकर्मी के बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकदी ले गए चोर