विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला सैन्यकर्मी के बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकदी ले गए चोर

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 24 Oct 2018 10:14 AM (IST)

एमइएस में स्टेनो के पद कार्यरत महिला सैन्यकर्मी के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।

महिला सैन्यकर्मी के बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकदी ले गए चोर
महिला सैन्यकर्मी के बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकदी ले गए चोर

देहरादून, [जेएनएन]: एमइएस में स्टेनो के पद कार्यरत महिला सैन्यकर्मी के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद जांच शुरू कर दी है। 

प्रेमनगर की रहने वाली मंजू भाटिया ठाकुरपुर रोड स्थित आफिस में ड्यूटी पर गई थीं। दोपहर में जब उनके पिता वीरेंद्र भाटिया घर पहुंचे तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ था और भीतर सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना मंजू को देने के साथ पुलिस को दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस को मंजू भाटिया ने बताया कि दोपहर घर में कोई नहीं था। चोरी इसी समय होने की आशंका है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में चालीस हजार रुपये नकद समेत एक लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण गायब होने की बात कही है।

मूर्ति पर पड़ी नोटों की माला चोरी

पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के चमनपुरी स्थित दुर्गा मंदिर में शाम सात बजे के करीब एक व्यक्ति पूजा करने आया। कुछ देर बाद उसने मूर्ति के आगे लगा शीशा तोड़ दिया और मूर्ति पर पड़ी नोटों की माला लेकर चंपत हो गया। उसने दानपात्र भी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन इसमें वह कामयाब नहीं हो सका। मंदिर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष संजीव सिंघल की सूचना पर मौके पर पहुंची पटेलनगर पुलिस ने चोर की तलाश शुरू कर दी है। 

स्कूटी हड़पने का आरोप

जीआरडी कॉलेज राजपुर रोड में लैब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत नितिन कुमार निवासी डाकरा बाजार, कैंट ने चपरासी पर स्कूटी हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। राजपुर पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि बीते 12 अक्टूबर को संस्थान में कार्यरत संजय सिंह निवासी चमोली उनकी स्कूटी लेकर गया और अब वापस नहीं कर रहा है।

शराब तस्कर गिरफ्तार

प्रेमनगर पुलिस ने मनोज कुमार पुत्र प्रेमदास निवासी ग्राम जुंडला, थाना सदर व जिला करनाल हरियाणा को तीस बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वह यहां सुद्धोवाला में बतौर पेइंग गेस्ट रहता है। पुलिस ने बताया कि वह अक्सर हरियाणा से शराब लाकर क्षेत्र में बेचता है।

यह भी पढ़ें: चोरों ने पिकअप वाहन चोरी कर रेगुलर पुलिस को दी चुनौती

यह भी पढ़ें: वाहन चोर गिरोह का खुलासा, चोरी की छह बाइक समेत दो गिरफ्तार 

यह भी पढ़ें: चोरों ने बंद घर को खंगाला, हजारों की नगदी समेत लाखों के जेवरात ले उड़े