विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चोरों ने बंद घर को खंगाला, हजारों की नगदी समेत लाखों के जेवरात ले उड़े

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sat, 20 Oct 2018 03:50 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 03:51 PM (IST)

ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में चोरों ने एक घर से हजारों की नगदी के साथ ही लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चोरों ने बंद घर को खंगाला, हजारों की नगदी समेत लाखों के जेवरात ले उड़े
चोरों ने बंद घर को खंगाला, हजारों की नगदी समेत लाखों के जेवरात ले उड़े

काशीपुर, [जेएनएन]: बांसफोड़ान पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित बंद घर के ताले तोड़कर चोर 60 हजार नगदी, सात तोला सोना और 40 तोला चांदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल की जानकारी ली। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंप दी है। 

मोहल्ला महेशपुरा, लक्ष्मीपुरपट्टी निवासी अब्दुल नाजिम खान पुत्र अब्दुल हफीज खान जसपुर तहसील में अमीन हैं। उनके घर के पहले तल में टांडा उज्जैन निवासी उनका फुफेरा भार्इ वाहिद पुत्र बब्बन परिवार के साथ किराए पर रहता है। वाहिद बाजपुर स्थित प्रकाश पेपर मिल में गत्ता सप्लाई करने का काम करता है। 

वाहिद पत्नी के साथ 15 अक्टूबर को बाजपुर दवा लेने गया था। इस दौरान पत्नी की तबीयत खराब होने की वजह से वह अपने जीजा डॉक्टर दिलावर खान के यहां रुक गया। जबकि 17 अक्टूबर की शाम मकान स्वामी अब्दुल घर का ताला लगाकर परिवार के साथ ठाकुरद्वारा, यूपी किसी कार्यक्रम में चले थे। 19 अक्टूबर की रात 10 बजे अब्दुल कार्यक्रम से लौटे थे। इस दौरान मुख्य गेट का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो वाहिद के कमरे का ताला टूटा था। जबकि सबसे ऊपर जीने का भी ताला टूटा था। हालांकि चोरों ने दूसरी मंजिल में अब्दुल के कमरे का ताला तोड़ने की भी कोशिश की। लेकिन सेंटर लॉक होने की वजह से चोर कामयाब नहीं हो सके।

आनन-फानन अब्दुल ने वाहिद को सूचना देने के साथ ही पुलिस को चोरी की जानकारी दी। सूचना पर घर पहुंचे वाहिद की अलमारी से 60 हजार नकदी, सात तोला सोना, 40 तोला चांदी गायब थी। बांसफोड़ान पुलिस चौकी एसआइ अर्जुन गिरी गोस्वामी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। वाहिद के अनुसार करीब चार लाख का नुकसान हुआ है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है। 

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में चोरी के आरोप में दो नाबालिग गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को चूना लगाने वाले दो लोग गिरफ्तार 

यह भी पढ़ें: बैंक अधिकारी बन डॉक्टर से ली खाते की जानकारी, उड़ाए लाखों