यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ऋषिकेश में चोरी के आरोप में दो नाबालिग गिरफ्तार
पुलिस ने चोरी के आरोप में नेपाल निवासी दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चुराई गई नकदी और एटीएम कार्ड बरामद किए गए।

ऋषिकेश, [जेएनएन]: रायवाला पुलिस ने चोरी के आरोप में नेपाल निवासी दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चुराई गई नकदी और एटीएम कार्ड बरामद किए गए। थानाध्यक्ष रायवाला अमरजीत सिंह ने बताया कि बीती बुधवार को विमल शर्मा पत्नी जितेंद्र शर्मा निवासी शर्मा प्रोविजन स्टोर निकट अंसल धाम हरिपुर कला मोतीचूर ने तहरीर दी। उसमें बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा उनकी दुकान का शटर तोड़कर सामान चुरा लिया है। पुलिस टीम ने गुरुवार को मोतीचूर नदी के पास 15 और 16 वर्षीय नेपाल निवासी दो लड़कों को पकड़ा। उनके कब्जे से 20, 320 रुपये और बैंक के दो एटीएम कार्ड बरामद किये गये है। दोनों ही नाबालिगों को न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।
