विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिनदहाड़े शिक्षिका के घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी चोरी

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 26 Oct 2018 10:25 AM (IST)

कोतवाली नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हरिद्वार रोड स्थित गढ़ विहार कॉलोनी में चोर दिनदहाड़े शिक्षिका के बंद का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व दस हजार की नगदी ले उड़े।

दिनदहाड़े शिक्षिका के घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी चोरी
दिनदहाड़े शिक्षिका के घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी चोरी

देहरादून, [जेएनएन]: कोतवाली नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हरिद्वार रोड स्थित गढ़ विहार कॉलोनी में चोर दिनदहाड़े शिक्षिका के बंद का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व दस हजार की नगदी ले उड़े। वहीं, पास ही गणेश विहार अजबपुर में चोरों ने एक घर में चोरी का प्रयास किया। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने दोनों मामले में मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर चोरों की पहचान में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक सहसपुर में तैनात शिक्षिका संगीता भट्ट और उनके पति सीडी भट्ट गढ़ विहार हरिद्वार रोड स्थित आवास में रहते है। बच्चों के स्कूल जाने के बाद दोनों पति-पत्नी भी ड्यूटी चले गए। बताया जा रहा है कि करीब तीन बजे उनकी बेटी स्कूल से घर पहुंची तो घर का ताला टूटा हुआ था और घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। 

इस पर उसने तुरंत माता-पिता को फोन पर जानकारी दी। सूचना पर संगीता भट्ट और उनके पति सीडी भट्ट घर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। संगीता भट्ट के मुताबिक उनके आलमारी में करीब पांच लाख के जेवर और दस हजार नकदी थी। जिन्हें चोरों ने चुरा लिया। 

इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर चौकी जोगीवाला से पुलिस मौके पर पहुंची और घर की जांच की। चौकी इंचार्ज जोगीवाला एसआइ सचिन पुंडीर ने बताया कि शिकायत के बाद मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर, नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में ही गुरुवार को एक घर में चोरी का प्रयास भी हुआ। जानकारी के मुताबिक राव कृष्ण उपाध्याय निवासी गणेश विहार, अजबपुर, नेहरू कॉलोनी सुबह परिजनों के साथ घर छत पर था। थोड़ी देर बाद जब वह वापस कमरे पर आए तो देखा कि कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। 

शिकायतकर्ता के मुताबिक इसके तुरंत बाद उसने कमरे में रखी अपनी ज्वेलरी व नकदी चेक की, लेकिन वह सुरक्षित थी। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राजेश शाह ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश  की जा रही है।

यह भी पढ़ें: महिला सैन्यकर्मी के बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकदी ले गए चोर

यह भी पढ़ें: वाहन चोर गिरोह का खुलासा, चोरी की छह बाइक समेत दो गिरफ्तार 

यह भी पढ़ें: चोरों ने बंद घर को खंगाला, हजारों की नगदी समेत लाखों के जेवरात ले उड़े