आखिरकार पिंजरे में फंसा नरभक्षी तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
देवप्रयाग क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना नरभक्षी तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
टिहरी, [जेएनएन]: देवप्रयाग क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना नरभक्षी तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
देवप्रयाग के सजवाण कांडा गांव में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए का आतंक बना हुआ था। बीती 23 अगस्त को की शाम दूध देकर घर लौटी रही सोनम (10 वर्ष) को तेंदुए ने घर के पास से उठा लिया था। इसके बाद रात नौ बजे सोनम का अधखाया शव घर से आधा किमी दूर जंगल में बरामद किया गया था।
पढ़ें-नरभक्षी तेंदुए को मारने के लिए गांव में शूटर तैनात
इसके बाद ग्रामीणों की मांग पर तेंदुए को नरभक्षी घोषित कर गांव में शूटर का दल तैनात कर दिया गया था। साथ ही वन विभाग ने गांव में पिंजरा भी लगाया। आज सुबह पिंजरे में तेंदुआ फंस गया।
पढ़ें: बाजार से घर लौट रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला, कैसे बची जान, जानिए...
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।