Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pithoragarh News:आपके पास तो नहीं आया ऐसा फोन, फोन पे एप पर मिल रहा ऑफर का झांसा, झारखंड से पकड़ा गया साइबर ठग

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Verma
    Updated: Fri, 25 Nov 2022 06:55 PM (IST)

    कोतवाली पिथौरागढ़ में एक युवती ने तहरीर दी थी कि कुछ दिन पूर्व उसे एक नंबर से काॅल आया कि उसके फोन पे एप पर आॅफर आया है जिसे रिडीम करते ही उसके खाते से छह बार ट्रांजेक्शन होकर कुल 65075 की धनराशि गायब हो गई।

    Hero Image
    पुलिस ने ठग झारखंड के जामताड़ा से गिरफ्तार कर लिया है।

    पिथौरागढ़, जागरण संवाददाता : साइबर ठगी के मामले कम नहीं हो रहे हैं। जिले में एक बार फिर से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। झारखंड में बैठे एक शख्स ने जिले की युवती के खाते से 65 हजार रुपये उड़ा लिएञ। ठग ने फोन पर आफर का झांसा देकर युवती के खाते से छह बार धनराशि निकाली थी। पुलिस ने उसे झारखंड के जामताड़ा से गिरफ्तार कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फोन पे पर ऑफर कर दिया था झांसा

    19 नवंबर को कोतवाली पिथौरागढ़ में नगर में ही रहने वाली एक युवती ने तहरीर दी थी। तहरीर में युवती ने कहा था कि कुछ दिन पूर्व उसे एक नंबर से काॅल आया कि उसके फोन पे एप पर आॅफर आया है, जिसे रिडीम करने के लिए आॅफर पर क्लिक करते ही उसके खाते से लगातार छह बार ट्रांजेक्शन होकर कुल 65075 की धनराशि गायब हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया।

    आरोपित बार-बार बदल रहा था लोकेशन

    पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर सीओ महेश जोशी और परवेज अली ने साइबर सेल की मदद से आरोपित के संभावित ठिकानों में दबिश दी, जो गिरफ्तारी के भय से बार-बार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस टीम में शामिल निरीक्षक प्रभात कुमार, एसआइ दिनेश सिंह, जवान राजेंद्र सिंह, साइबर सेल प्रभारी एसआइ प्रियंका इजराल की टीम ने उसकी वास्तविक लोकेशन का पता लगाया। काफी मशक्कत के बाद आरोपित शिवनाथ दत्ता पुत्र अनिल दत्ता निवासी मदनाडीह जिला जामताड़ा झारखंड से गिरफ्तार किया। आरोपित को न्यायालय के निर्देश पर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

    यह भी पढ़ें :

    पिथौरागढ़ में शराब के नशे में धुत होकर पुलिस कर्मी पहुंचा ड्यूटी करने, महिला से छेड़खानी का आरोप, वीडियो वायरल 

    पिथौरागढ़ में जीप ने स्कूटी काे मारी टक्कर, ऋषिकेश के युवक की मौत, कई वाहन भी क्षतिग्रस्त, सेना पुलिस ने पकड़ा