विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand weather : उत्तराखंड में बड़ा हादसा, वज्रपात के कारण 70 भेड़-बकरियों की मौत

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sat, 09 May 2020 08:34 PM (IST)

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में वज्रपात के कारण 70 भेड़-बकिरयों की मौत हो गई। हादसे की खबर फैलने के बाद ...और पढ़ें

Uttarakhand weather : उत्तराखंड में बड़ा हादसा, वज्रपात के कारण 70 भेड़-बकरियों की मौत
Uttarakhand weather : उत्तराखंड में बड़ा हादसा, वज्रपात के कारण 70 भेड़-बकरियों की मौत

पिथौरागढ़, जेएनएन : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में वज्रपात के कारण 70 भेड़-बकिरयों की मौत हो गई। हादसे की खबर फैलने के बाद से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है। बता दें कि पिथौरागढ़ जिले में प्रकृति आपदाएं कई बार कहर बरसा चुकी हैं। उत्तराखंड का ये जिला कभी लैंडस्लाइड तो कभी बादल के फटने जैसी आपदाओं का कहर झेल चुका है।

मौसम पिछले कई दिनों से रंग बदल रहा है। मई में कई बार आ चुके बेमौसम आंधी-पानी से फसलें नष्ट हो गई हैं ताे नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। दो दिन मौसम ठीक रहने के बाद शनिवार से फिर से खराब हो गया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश हुई । भारी बारिश से पिथौरागढ़ के अंतर्गत सेलोनी-पटखानी मार्ग पर मलबा आने से मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है। उधर बेरीनाग क्षेत्र में फिर से भारी अौर ओलावृष्टि हुई है। वहीं तहसील बंगापानी के गोल्फा क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 70 भेड़ बकरियों की मौत हो गई। प्रह्लाद सिंह और प्रकाश राम की बकरियां जंगल में एक साथ चर रही थीं।

जिलेभर में हुई जोरदार बारिश

जिले में विगत दिनों से लगातार मौसम खराब था। गुरु वार और शुक्रवार को मौसम ठीक रहा। गुरुवार को दिन में बादलों की आवाजाही रही, शुक्रवार को पूरा दिन साफ रहा। शनिवार सुबह से दोपहर तक मौसम साफ था और धूप खिली रही। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही होने लगी। शाम को जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले भर में तेज बारिश हुई। नगर में तेज बारिश से नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा।

बैंड-सेलोनी-पटखानी मार्ग पर आया मलबा

तहसील के वड्डा क्षेत्र में कुसेरी बैंड-सेलोनी-पटखानी मार्ग पर बारिश से मलबा आ गया। मलबा आने से सड़क धंस गई है। फलस्वरू प मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है। ग्रामीणों को अपने बाजार वड्डा पैदल आना पड़ रहा है। इसके अलावा अन्य मार्गो पर भी हल्का मलबा आया, परंतु मार्ग यातायात के लिए खुले हैं। बेरीनाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सायं को क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई है।

ओलावृष्टि से फसल, फल व सब्जी को नुकसान

बेरीनाग में इस सीजन में आधा दर्जन से अधिक बार ओलावृष्टि हो चुकी है। ओलावृष्टि से फसल, फल और साग सब्जी को भारी नुकसान हुआ है। बची खुची फसल शनिवार को हुई ओलावृष्टि से बर्बाद हो चुकी है। जिसे लेकर ग्रामीण परेशान हैं। मुनस्यारी से मिली जानकारी के अनुसार यहां पर आसमान घने बादलों से ढका रहा, परंतु बारिश नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढें

दिल्ली से आया युवक कोरोना पॉजिटिव मिला, उत्तराखंड में 64 हुई संक्रमितों की संख्या

कल से शराब की दुकानों में आने लगेंगे ब्रांड, बढ़े दामों पर मिलेगी शराब

खेती बनेगी पहाड़ आए युवाओं के रोजगार का जरिया, आइआएम काशीपुर संभावनाओं पर कर रहा शोध

बागेश्वर में रसोई गैस सिलेंडर में भड़की आग, मकान जला, महिला झुलसी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।