Move to Jagran APP

किराया वृद्धि टालने, छूट की अवधि बढ़ाने के बाद भी Nagar Nigam Haldwani नहीं वसूल पा रहा टैक्‍स

कुछ कोरोना की मार और कुछ अधिकारियों की सुस्ती। नतीजा आमदनी पर संकट। यह हाल है हल्द्वानी नगर निगम का। पिछले साल कोरोना की पहली लहर में सख्त लॉकडाउन के बावजूद निगम ने 75 प्रतिशत तक टैक्स वसूली कर ली। इस बार स्थिति अधिक बदतर है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 06 Aug 2021 08:37 AM (IST)Updated: Fri, 06 Aug 2021 08:37 AM (IST)
किराया वृद्धि टालने, छूट की अवधि बढ़ाने के बाद भी Nagar Nigam Haldwani नहीं वसूल पा रहा टैक्‍स

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : कुछ कोरोना की मार और कुछ अधिकारियों की सुस्ती। नतीजा आमदनी पर संकट। यह हाल है हल्द्वानी नगर निगम का। पिछले साल कोरोना की पहली लहर में सख्त लॉकडाउन के बावजूद निगम ने 75 प्रतिशत तक टैक्स वसूली कर ली। इस बार स्थिति अधिक बदतर है। वित्तीय वर्ष के चार माह बीत चुके हैं, अभी तक महज 14 प्रतिशत टैक्स वसूली हो पाई है।

loksabha election banner

सबसे बुरी स्थिति दुकान किराये में हैं। रियायत देने के बावजूद शहर के व्यापारी किराया जमा कराने में रुचि नहीं दिखा रहा। कोरोना काल को देखते हुए निगम बोर्ड ने दुकान किराये में 12.5 प्रतिशत पंचवर्षीय वृद्धि को एक साल के लिए टाल दिया है। किराया जमा करने में 25 प्रतिशत छूट की अवधि को दूसरी बार आगे बढ़ाते हुए 31 अगस्त कर दिया गया है। शहर में निगम की 1183 दुकानें हैं। अभी पांच फीसद किराया भी जमा नहीं हो पाया है।

सामान्य किराया देने में भी संकोच 

लोकेशन के आधार पर निगम की दुकानें चार श्रेणी में बंटी हैं। सदर बाजार, कारखाना बाजार, नैनीताल रोड प्राइम लोकेशन में आते हैं। रानीबाग वर्ग घ में आता है। बाजार में सामान्य दुकान का किराया 10 से 15 हजार रुपये प्रतिमाह है, जबकि निगम की दुकानों का औसत मासिक किराया 1050 रुपये है। श्रेणी के आधार पर 500 से 1500 रुपये मासिक होता है।

कर अधीक्षक ने पदभार संभाला

दो साल बाद नगर निगम को कर अधीक्षक मिल गया है। रुद्रपुर में कार्यरत रहे महेश चंद्र पाठक को हल्द्वानी नगर निगम का अर अधीक्षक बनाया गया है। तीन दिन पहले उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इधर, स्टाफ बढऩे के बाद अधिकारियों को लगातार फील्ड में जाकर टैक्स वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

वर्ष 2021-22 में मांग के अनुरूप वसूली

श्रेणी मांग वसूली प्रतिशत

भवन कर 3.95 0.70 17.7

दुकान किराया 1.52 0.07 4.9

(नोट: मांग करोड़ में। भवन कर मद में पिछले वर्ष का 1.25 करोड़ बकाया इस वर्ष की मांग में शामिल किया गया है।)

वित्तीय वर्ष 2020-21 का लेखा-जोखा

टैक्स की श्रेणी मांग वसूली प्रतिशत

भवन कर 3.19 2.40 75.2

दुकान किराया 1.50 1.05 70.0

प्रेक्षा गृह कर 1.50 - -

(नोट: मांग करोड़ रुपये में। कोरोनाकाल में सिनेमाघर बंद होने से प्रेक्षा गृह कर शून्य रहा।)

टैक्स वसूली बढ़ाने के लिए विशेष अभियान

नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया ने बताया कि टैक्स वसूली बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। अधिकारियों को लगाकर फील्ड में जाने के निर्देश दिए हैं। अगस्त अंत तक 70 प्रतिशत वसूली का लक्ष्य रखा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.