विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गंजेपन की दवा बनाने के लिए जोंक पकड़ने गया था युवक, दूसरे दि‍न तालाब में बरामद हुआ शव

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sun, 26 Apr 2020 01:13 PM (IST)

ऊधम सि‍ंहनगर जिले के किच्‍छा में तालाब में युवक शव मिलने के बाद से सनसनी फैली गई। सूचना पर पहुची ...और पढ़ें

गंजेपन की दवा बनाने के लिए जोंक पकड़ने गया था युवक, दूसरे दि‍न तालाब में बरामद हुआ शव
गंजेपन की दवा बनाने के लिए जोंक पकड़ने गया था युवक, दूसरे दि‍न तालाब में बरामद हुआ शव

किच्छा, जेएनएन : ऊधम सि‍ंहनगर जिले के किच्‍छा में तालाब में युवक शव मिलने के बाद से सनसनी फैली गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है क‍ि युवक तालाब में जोंक पकड़ने गया था। उसे किसी ने सलाह दी थी क‍ि जोंक की दवा बनाकर सि‍र में लगाने से बाल गिरने बंद हो जाते हैं और नए बाल आ जाते हैं। युवक शनिवार दोपहर से गायब था। उसके भाई ने उसकी शिनाख्त की।

राकेश उम्र 30 वर्ष पुत्र जगदीश निवासी वार्ड नं. 6 किच्छा शनिवार दोपहर घर से नमक फैक्ट्री के पास जोंक पकड़ने गया था। जोंक का प्रयोग गंजे पन की दवा के लिए किए जाने की बात राजेश ने परिजनों को कही थी। देर शाम जब वह घर नहीं पहुंचा तो परेशान परिजनों ने उसको तलाशने की कोशिश की पर उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार को सुबह हसली नहर के पास सब्जी उगाने वाले हीरा सिंह ने शव तालाब में देख कर पुलिस को सूचना दी। जिस पर कलकत्ता फार्म चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

राकेश के गायब होने की सूचना पुलिस के पास थी, जिसके चलते पुलिस ने उसके परिजनों को बरामद शव के बारे में सूचना दी। मृतक के भाई ने मौके पर पहुच कर बरामद शव की राकेश के रूप में शिनाख्त की। युवक की मौत कैसे और क‍िन पर‍िस्‍थि‍तियों में हुई पुलिस इस बारे में जांच पड़ताल कर रही है। 

यह भी पढें

रविवार से खुलेंगे कुमाऊं के चार जिले, नैनीताल-यूएसनगर को राहत नहीं

कांग्रेस ने दूसरे राज्याें में फंसे लोगों की मदद के लिए देवभूमि मोबाइल ऐप लॉन्च किया

बाजपुर के गांव में मिला चमगादड़ों का कुनबा, अचानक मौजूदगी देख ग्रामीण हैरान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।