विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lockdown: रविवार से खुलेंगे कुमाऊं के चार जिले, नैनीताल-यूएसनगर को राहत नहीं

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sat, 25 Apr 2020 07:51 PM (IST)

कुमाऊं के चार जिलों अल्मोड़ा बागेश्वर चम्पावत और पिथौरागढ़ जिले में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक दुकानें खुली रहेंगी।

Lockdown: रविवार से खुलेंगे कुमाऊं के चार जिले, नैनीताल-यूएसनगर को राहत नहीं
Lockdown: रविवार से खुलेंगे कुमाऊं के चार जिले, नैनीताल-यूएसनगर को राहत नहीं

हल्द्वानी, जेएनएन : कुमाऊं के चार जिलों को रविवार से लॉकडाउन से राहत मिलने जा रही है। ग्रीन जोन में शामिल अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत और पिथौरागढ़ जिले में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक दुकानें खुली रहेगी। अस्‍पताल भी खुले रहेंगे। हालांकि शराब, नाई की दुकानें, मॉल, स्कूल-कॉलेज आदि फिलहाल बंद रहेंगे। हालांकि नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले को फिलहाल किसी तरह की राहत नहीं दी गई है। यानी नैनीताल व ऊधमसिंह नगर जिले में वर्तमान में लागू व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने छूट के दायरे में आने वाले जिलों के लोगों से अपील की है कि जरूरी होने पर ही घर से निकलें, अनावश्यक बाहर न जाएं और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करें।

जिले व राज्य से बाहर जाने की अनुमति नहीं

भारत सरकार की ओर से दुकानों को खोलने के संबंध में गाइडलाइन जारी होने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद आगामी रणनीति पर फैसला लिया गया। ग्रीन जोन में शामिल जिलों में दुकानों को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए पहले की तरह सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक दुकानें खुलेंगी।

डीएम को निर्णय लेने का अधिकार

सरकार ने नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जिलों के डीएम को अधिकार देते हुए कहा है कि अगर वह किसी क्षेत्र विशेष को रियायत देना चाहते हैं तो फैसला ले सकते हैं। बता दें कि नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में कोरोना के मामले सामने आने के बाद एहतियात के तौर पर इन्हे राहत नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें : वेबसाइट पर पिथौरागढ़ के नोडल अधिकारी बनाए आचार्य बालकृष्‍ण

यह भी पढ़ें :लॉकडाउन में मुरादाबाद से रुद्रपुर पहुंचे मौलवी से दहशत में लोग, तीन के खिलाफ मुकदमा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।