विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा, नर्सों के तीन हजार पदों पर नियुक्ति करे सरकार

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Mon, 27 Apr 2020 07:33 PM (IST)

राज्य में नर्सों के तीन हजार पद रिक्त हैं। इसके लिए राज्य सरकार को कई बार गुहार लगाई गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा, नर्सों के तीन हजार पदों पर नियुक्ति करे सरकार
नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा, नर्सों के तीन हजार पदों पर नियुक्ति करे सरकार

हल्द्वानी, जेएनएन : राज्य में नर्सों के तीन हजार पद रिक्त हैं। इसके लिए राज्य सरकार को कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब सरकार अस्थायी नियुक्ति के नाम पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। सोमवार को यह पीड़ा नर्सेज फाउंडेशन ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश को सुनाई।

फाउंडेशन के अध्यक्ष बबलू व महासचिव कैलाश चंद्र ने नेता प्रतिपक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि राज्य में अलग-अलग सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों में तीन हजार नर्सों के पद रिक्त हैं। मुख्यमंत्री से लेकर तमाम अन्य अधिकारियों से स्थायी नियुक्ति के लिए कई बार अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। अब संकट का दौर है। ऐसे में सरकार अस्पतालों में केवल 11 महीने के लिए ही नर्सों की नियुक्ति कर रही है। यह स्थिति युवाओं के साथ मजाक है। कम से कम इस समय तो स्थायी नियुक्ति कर दी जानी चाहिए। जब नर्स इस महामारी में अपना योगदान देंगे, तो सरकार को उनके भविष्य के बारे में भी सोचना चाहिए। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने नेता प्रतिपक्ष से मामले को प्रमुखता से उठाने की मांग की। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।

यह भी पढें 

उत्तराखंड में अनोखी शादी, चौकी पर लगा मंडप, पुलिसकर्मी ने किया कन्यादान

कोरोना संक्रमण के बाद अब मौसम ने अन्‍नदाता के आरमानों पर फेरा पानी

नेपाल सरकार ने अपने नागरिकों को लेने से एक बार फिर किया इन्कार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।