विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Lockdown : उत्तर प्रदेश बरात ले जा रहे दूल्हे समेत चार लोगों को बॉर्डर पर रोका

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Fri, 17 Apr 2020 05:13 PM (IST)

रामपुर से रुद्रपुर आ रही बरात को पुलिसकर्मियों ने बॉर्डर पर रोक लिया। स्वास्थ्यकर्मियों ने दूल्हे समेत चार बारातियों की स्कैनिंग कराई।

Uttarakhand Lockdown : उत्तर प्रदेश बरात ले जा रहे दूल्हे समेत चार लोगों को बॉर्डर पर रोका
Uttarakhand Lockdown : उत्तर प्रदेश बरात ले जा रहे दूल्हे समेत चार लोगों को बॉर्डर पर रोका

रुद्रपुर, जेएनएन : रामपुर से रुद्रपुर आ रही बरात को पुलिसकर्मियों ने बॉर्डर पर रोक लिया। स्वास्थ्यकर्मियों ने दूल्हे समेत चार बारातियों की स्कैनिंग कराई। बावजूद इसके कई घंटे दूल्हा समेत अन्य तीन लोग बॉर्डर पर परमिशन मिलने का इंतजार करते रहे। दूल्हे के पास तो रामपुर के एसडीएम का पास है, लेकिन दूल्हन पक्ष के पास नहीं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रामपुर एसडीएम से पास मिलने के बाद ही उन्हें जाने अनुमति दी जाएगी।

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ऊधमसिंहनगर से सटे यूपी के पीलीभीत, बरेली, बिजनौर, रामपुर और मुरादाबाद बॉर्डर सील हैं। पास धारकों को ही स्क्रीनिंग के बाद आने जाने की अनुमति है। इसके लिए पुलिस और एसएसबी के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम बॉर्डर में मुस्तैद है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश रामपुर के मिलक पुरनिया जजीत निवासी खेमकरन का विवाह रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप, कृष्णा काॅलोनी निवासी युवती से होनी है। इसके लिए खेमकरन अपने बड़े भाई लालता प्रसाद, जीजा और कार चालक के साथ बारात लेकर रामपुर बॉर्डर पर पहुंच गए। जहां पर पुलिस ने दूल्हे की कार को रोक ली। इस दौरान उन्हाेंने रामपुर के एसडीएम का पास भी दिखाया लेकिन दूल्हन पक्ष के पास विवाह की अनुमति नहीं थी। इसे देखते हुए पुलिस ने दूल्हे समेत एक कार में आए तीन अन्य बारातियों को बॉर्डर पर रोक लिया और उनकी स्क्रीनिंग कराई।

बाद में एसडीएम मुक्ता मिश्रा, सीओ सिटी अमित कुमार भी पहुंच गए। जहां दूल्हे पक्ष ने उन्हें पास दिखाते हुए बारात ले जाने की अनुमति मांगी। सीओ अमित कुमार ने बताया कि नियमानुसार दूल्हे के भाई को बारात में शामिल तीन लोगों के पास लाने और दुल्हन पक्ष के दो लोगों का पास लाने को कहा गया है। पास मिलने के बाद उन्हें बारात ले जाने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें

अमानवीय : राशन देने के बाद पहचान के लिए तख्ती देकर खींची जा रही है गरीबों की फोटो 

शिक्षामंत्री ने निजी सुरक्षा कर्मियों को लेने के लिए डीजीपी से की बात, जानिए क्या है मामला

तीन बच्चों के पिता ने गोली मारकर आत्महत्या की, पत्नी गई थी गेहूं काटने

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, कर्फ्यू ग्रस्त इलाके बनभूलपुरा में जरूरी सामानों की आपूर्ति न हो प्रभावित 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।