विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिक्षामंत्री ने निजी सुरक्षा कर्मियों को लेने के लिए डीजीपी से की बात, जानिए क्या है मामला

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Thu, 16 Apr 2020 07:46 PM (IST)

कोरोना वायरस के संकट को दूर करने के लिए शिक्षामंत्री अरविंद पांडे ने अपने निजी सुरक्षा कर्मियों को ड्यूटी में लगाने के लिए डीजीपी से फोन पर बात की।

शिक्षामंत्री ने निजी सुरक्षा कर्मियों को लेने के लिए डीजीपी से की बात, जानिए क्या है मामला
शिक्षामंत्री ने निजी सुरक्षा कर्मियों को लेने के लिए डीजीपी से की बात, जानिए क्या है मामला

रुद्रपुर, जेएनएन : कोरोना वायरस के संकट को दूर करने के लिए शिक्षामंत्री अरविंद पांडे ने अपने निजी सुरक्षा कर्मियों को ड्यूटी में लगाने के लिए डीजीपी से फोन पर बात की। कहा कि इस संबंध में डीजीपी को पत्र भी भेजने की तैयारी की जा रही है। कोरोना वायरस की महामारी के संकट से विश्व जूझ रहा है। जनहित में अधिक से अधिक संसाधनों का उपयोग किया जा सके। इसलिए निजी सुरक्षा में कार्यरत सभी पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से अन्य कार्यों में ड्यूटी लगाने का आग्रह किया गया है।

शिक्षा मंत्री ने गुरुवार को डीजीपी को फोन कर कहा कि कोरोना वायरस के संकट को दूर करने के लिए हम सब लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। कोरोना को दूर करने के लिए अधिक से अधिक संसाधन का प्रयोग किया जा रहा है। जनता, सरकार व देश हित को ध्यान में रखकर निजी सुरक्षाकर्मियों को वापस भेजने का निर्णय लिया है। इस संबंध में डीजीपी को पत्र भेजा जा रहा है। बताया कि डीजीपी ने एसएसपी यूएस नगर को भी सुरक्षाकर्मियाें को वापस बुलाने की बात कही है। बताया कि सामुदायिक भावना के अनुरूप राष्ट्रीय आपदा के दौरान वर्तमान परिस्थितियों में जितने ज्यादा सहायक हाथ होंगे, उतना ही सहायतार्थ,रोकथाम व बचाव के कार्यों में अौर अधिक सहयोग होगा। बताया गया कि शिक्षा मंत्री की सुरक्षा में छह कर्मियों को लगाया गया है।

यह भी पढें :

यह भी पढें

उत्तराखंड से सटे उत्तर प्रदेश के गांव में मिला कोरोना पॉजिटिव, सात गांव हुए क्वारंटाइन

चंडीगढ़ में जन्‍मी बेटी का ऑनलाइन नामकरण, उत्तराखंड से पंडित ने पूरे किए विधि-विधान

उत्तराखंड हाईकोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से सुनवाई शुरू, पहले दिन दो याचिकाओं पर सुनवाई 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।