विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ड्राइवर की बिटिया ने किया कमाल, जीता मिस इंडिया खादी का खिताब

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 01 Jan 2018 08:53 AM (IST)Updated: Mon, 01 Jan 2018 08:55 PM (IST)

नैनीताल जिले के एक वाहन चालक की बिटिया खुशबू रावत ने कमाल कर दिखाया। खुशबू ने मिस इंडिया खादी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया है।

ड्राइवर की बिटिया ने किया कमाल, जीता मिस इंडिया खादी का खिताब
ड्राइवर की बिटिया ने किया कमाल, जीता मिस इंडिया खादी का खिताब

नैनीताल, [जेएनएन]: साल 2017 जाते-जाते अपने उत्तराखंड के हिस्से में एक और शानदार उपलब्धि जोड़ गया। नैनीताल जिले के एक वाहन चालक की बिटिया खुशबू ने मिस इंडिया खादी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया है। निफ्ट चंडीगढ़ में अध्ययनरत खुशबू ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए यह मुकाम हासिल किया। उसने हरियाणा मिस खादी का खिताब भी जीता था।

खादी उत्पादों को प्रमोट करने के मकसद से केंद्रीय खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा मिस इंडिया खादी प्रतियोगिता के लिए राज्यवार विश्वविद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में ऑडिशन कराए गए। इसमें दो सौ विश्वविद्यालयों के 50 हजार छात्रों ने हिस्सा लिया। 

इनल ऑडिशन दिल्ली में हुआ। इसमें खुशबू रावत को विजेता घोषित किया गया, जबकि मोहाली चंडीगढ़ की घुरलीन मधोक प्रथम रनर अप तथा मध्य प्रदेश की युक्ति चुघ द्वितीय रनर अप रहीं। समारोह में खुशबू के माता-पिता शामिल हुए तो बेटी की सफलता देख आंसू रोक नहीं पाए।

यूं बढ़ा कॅरियर

मूल रूप से अल्मोड़ा के भिकियासैंण के बघाड़ निवासी व भीमताल में विकास भवन में राजकीय वाहन चालक हीरा सिंह रावत व दीपाली रावत की बड़ी बेटी खुशबू रावत ने पहली से 12 वीं तक की शिक्षा नैनीताल के मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर से ग्रहण की। इसके बाद वह नॉदर्न इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी चंडीगढ़ में दाखिला लिया। 

हमेशा खादी को प्रमोट करूंगी

मिस इंडिया खादी खुशबू ने जागरण से बातचीत में कहा कि वह हमेशा खादी को प्रमोट करेंगी। बोली प्रधानमंत्री ने गरीब भारत को सपोर्ट करने तथा हथकरघा उद्यमियों को आगे बढ़ाने का जो बीड़ा उठाया है, उसे बढ़ाना मेरा फर्ज है। 

बोली उसकी सफलता में नैनीताल व रामनगर के प्रशंसकों का बड़ा योगदान है। ऑनलाइन वोटिंग के समर्थन में जो वीडियो भेजे जाने थे, उसमें से कुल मिले तीन सौ वीडियो में करीब दो सौ नैनीताल-रामनगर से भी भेजे गए थे। 

यह भी पढ़ें: बाघों का दीदार करने कॉर्बेट पहुंची मिस वर्ल्‍ड मानुषी छिल्लर

यह भी पढ़ें: कार्बेट में तीन बाघ देखकर रोमांचित हुईं अभिनेत्री रवीना टंडन

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में उत्तराखंड के एक और सितारे शान मिश्रा की एंट्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।