विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाघों का दीदार करने कॉर्बेट पहुंची मिस वर्ल्‍ड मानुषी छिल्लर

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 28 Dec 2017 01:14 PM (IST)Updated: Thu, 28 Dec 2017 09:11 PM (IST)

मिस वर्ल्‍ड बनने के बाद पहली बार मानुषी छिल्लर कार्बेट पार्क में घूमने के लिए पहुंची। वह अपने पिता मित्र ...और पढ़ें

बाघों का दीदार करने कॉर्बेट पहुंची मिस वर्ल्‍ड मानुषी छिल्लर
बाघों का दीदार करने कॉर्बेट पहुंची मिस वर्ल्‍ड मानुषी छिल्लर

रामनगर(नैनीताल),[ जेएनएन]: कॉर्बेट पार्क में वीआइपी लोग घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन के अलावा विश्व सुंदरी बनने के बाद पहली बार मानुषी छिल्लर भी कार्बेट पार्क में घूमने के लिए पहुंची। वह अपने पिता मित्र वासु, मां नीलम व भाई दलमित्र के साथ सोमवार को क्षेत्र के एक रिसोर्ट में पहुंची। उनका कार्यक्रम पूरी तरह गोपनीय रखा गया था।

वह कॉर्बेट पार्क में दुर्गादेवी घूमने के लिए पहुंची थी। सूत्र बताते है कि उन्होंने परिवार के साथ बुधवार को कॉर्बेट पार्क के ढेला में जिप्सी से भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुंदरता की तारीफ की। हालांकि उन्हें बाघ के दर्शन कार्बेट पार्क में नहीं हो पाए। 

बताया जाता है कि देर शाम को वह रामनगर से दिल्ली के लिए रवाना हो गई। बता दें कि भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का प्रतिष्ठित ताज अपने नाम किया था। उनसे पहले ये खिताब 17 साल पहले 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने जीता था। छिल्लर ने सान्या शहर एरीना में आयोजित समारोह में दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 108 सुंदरियां को पछाड़ कर यह खिताब अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें: कार्बेट में तीन बाघ देखकर रोमांचित हुईं अभिनेत्री रवीना टंडन

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में उत्तराखंड के एक और सितारे शान मिश्रा की एंट्री

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में सिद्धार्थ की शूटिंग में शशि ने निभाया था बुद्ध का किरदार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।