विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड में उत्तराखंड के एक और सितारे शान मिश्रा की एंट्री

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 11 Dec 2017 10:34 AM (IST)Updated: Mon, 11 Dec 2017 10:58 PM (IST)

देहरादून से थियेटर की शुरुआत करने वाले शान मिश्रा अब बड़े पर्दे पर एंट्री करने वाले हैं। हाल ही में ...और पढ़ें

बॉलीवुड में उत्तराखंड के एक और सितारे शान मिश्रा की एंट्री
बॉलीवुड में उत्तराखंड के एक और सितारे शान मिश्रा की एंट्री

देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड का एक और कलाकार बॉलीवुड में एंट्री करने को तैयार है। देहरादून से थियेटर की शुरुआत करने वाले शान मिश्रा अब बड़े पर्दे पर एंट्री करने वाले हैं। हाल ही में शान मिश्रा की झोली में बॉलीवुड की बड़े बजट की फिल्म 'हाय दिल' आई है।

25 वर्षीय शान मिश्रा देहरादून के जाखन में रहते हैं। वह छह साल से थियेटर से जुड़े हुए हैं। शान ने बताया कि उन्होंने देहरादून से थियेटर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह देश के बड़े थियेटरों के अलावा हॉलीवुड की लैंड ऑफ लॉर्ड फिल्म में भी काम कर चुके हैं। 

बताया कि इसके अलावा वह श्रुति हसन की फिल्म यारा, बुलेट राजा जैसी बड़ी फिल्मों में प्रोडक्शन टीम के साथ काम भी कर चुके हैं। शान ने बताया कि उन्हें रॉकी खन्ना के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'हाय दिल' में साइन किया है। इस फिल्म में वह लीड रोल में हैं और उनके अपोजिट आमिर खान की धोबीघाट फिल्म में मुख्य किरदार निभा चुकीं मोनिका डोगरा होंगी। 

जुबिन नौटियाल का भी मिलेगा साथ

शान मिश्रा ने कहा कि 'हाये दिल' फिल्म में उत्तराखंड के जुबिन नौटियाल भी संगीत देंगे। फिल्म में जुबिन के होने से उन्हें काफी मदद मिलेगी। 

नेशनल यंग अचीवर अवॉर्ड मिला

इस वर्ष शान दिल्ली में नेशनल यंग अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं। इसके अलावा मिस्टर उत्तराखंड 2014-15 रहें हैं। शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी शान को सम्मानित किया है।

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में सिद्धार्थ की शूटिंग में शशि ने निभाया था बुद्ध का किरदार

यह भी पढ़ें: यहां बही में दर्ज है शशि कपूर का नाम बलबीरराज कपूर