विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कार्बेट में तीन बाघ देखकर रोमांचित हुईं अभिनेत्री रवीना टंडन

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 26 Dec 2017 09:19 AM (IST)Updated: Tue, 26 Dec 2017 08:56 PM (IST)

अभिनेत्री रवीना टंडन को कोर्बेट पार्क में एक नहीं बल्कि तीन बाघ दिखाई दिए। बाघ देखकर रवीना काफी रोमांचित नजर ...और पढ़ें

कार्बेट में तीन बाघ देखकर रोमांचित हुईं अभिनेत्री रवीना टंडन
कार्बेट में तीन बाघ देखकर रोमांचित हुईं अभिनेत्री रवीना टंडन

रामनगर(नैनीताल),[जेएनएन]: बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन की बाघ देखने की मुराद आखिरकार पूरी हो गई। रवीना को एक नहीं बल्कि तीन बाघ दिखाई दिए। बाघ देखकर रवीना काफी रोमांचित नजर आईं। बोलीं कि वह जिस मकसद से आई थीं, वह मकसद पूरा हो गया।

दो दिन पूर्व अभिनेत्री रवीना टंडन अपने पति अनिल थडानी, दो बच्चे प्रिया व राशा, बहन प्रिया लालवनी व मां रेशमा कुंदन के साथ जनपद अल्मोड़ा के अंतर्गत मरचूला स्थित रिसॉर्ट में आकर ठहरी हुई हैं, उन्होंने रविवार रात कॉर्बेट पार्क में गुजारी। सोमवार को उन्होंने सांभर रोड, ग्रासलैंड व रामगंगा के किनारे जिप्सी में सवार होकर वन्य जीवों को निहारा। 

साथ ही कॉर्बेट की अनुपम छटा को भी कैमरे में कैद किया। इस दौरान ढिकाला रामगंगा पार उन्हें एक शावक के साथ एक बाघिन दिख गई। रोमांचित रवीना ने बिना देर किए बाघों की फोटो मोबाइल में कैद की। इसके बाद ढिकाला से बाहर आते समय खिनानौली क्षेत्र में भी एक बाघ उन्हें दिख गया। बताया जा रहा है कि रवीना मंगलवार को वापस चली जाएंगी।

अभिनेत्री अंतरा भी पहुंची ढेला

अभिनेत्री अंतरा माली भी कॉर्बेट पार्क पहुंची है। वह ढेला क्षेत्र में किसी रिसॉर्ट में ठहरी हुई हैं। सोमवार को उन्होंने ढेला क्षेत्र में भ्रमण किया। बता दें कि अंतरा ने अपने कॅरियर की शुरुआत वर्ष 1998 में फिल्म ढूंढते रह जाओगे से की थी। उन्होंने शुरू में तेलुगु फिल्म में भी काम किया था।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में उत्तराखंड के एक और सितारे शान मिश्रा की एंट्री

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में सिद्धार्थ की शूटिंग में शशि ने निभाया था बुद्ध का किरदार

यह भी पढ़ें: यहां बही में दर्ज है शशि कपूर का नाम बलबीरराज कपूर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।