विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Lockdown : कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र बनभूलपुरा में पहुंचे डीएम को ताली और फूलों से स्‍वागत

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Fri, 17 Apr 2020 02:28 PM (IST)

कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद चर्चा में आए कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र बनभूलपुरा में शुक्रवार को डीएम सविन बंसल दौरे पर निकले।

Uttarakhand Lockdown : कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र बनभूलपुरा में पहुंचे डीएम को ताली और फूलों से स्‍वागत
Uttarakhand Lockdown : कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र बनभूलपुरा में पहुंचे डीएम को ताली और फूलों से स्‍वागत

हल्द्वानी, जेएनएन : कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद चर्चा में आए कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र बनभूलपुरा में शुक्रवार को डीएम सविन बंसल दौरे पर निकले। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं जानी और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान तमाम जगह पर स्थानीय लोगों ने डीएम समेत अधिकारियों पर पुष्प वर्षा व तालियों के साथ स्वागत किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से स्क्रीनिंग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी भी ली। स्थानीय लोगों को आवश्यक सुविधाएं देने को लेकर आश्वस्त किया और कहा कि डॉक्टरों की टीम पूरे क्षेत्र में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण में जुटी है। मोबाइल एंबुलेंस समेत स्टेट एलोपैथिक डिस्पेंसरी में डॉक्टर व फाॅर्मासिस्ट तैनात कर दिए हैं। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी तरह की दिक्कत के लिए टीम हर समय मौजूद है। राशन, दूध समेत अन्य खाद्य पदार्थों को बांटा जा रहा है।

आमार व हैदर ने डीएम को भेंट किए फूल

बनभूलपुरा के लाइन नंबर 17 में जब डीएम सविन बंसल निरीक्षण के दौरे पर थे, उनके सामने दो बच्चे आमार अली व हैदर अली थाली में गुलाब के फूल लेकर पहुंच गए। इसे देखकर डीएम भी मुस्कुराने लगे। आमार पांच साल का है और हैदर ढाई साल का है।

एएनएम हो गई बेहोश

डीएम के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल एएनएम अर्चना विश्वकर्मा अचानक से बेहोश होकर गिर गईं। इसे लेकर टीम व अधिकारियों में खलबली मच गई। अन्य सहयोगियों ने उसे पानी पिलाया और ललित महिला आर्य इंटर कॉलेज में बने स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया।

यह भी पढें

अमानवीय : राशन देने के बाद पहचान के लिए तख्ती देकर खींची जा रही है गरीबों की फोटो 

शिक्षामंत्री ने निजी सुरक्षा कर्मियों को लेने के लिए डीजीपी से की बात, जानिए क्या है मामला

तीन बच्चों के पिता ने गोली मारकर आत्महत्या की, पत्नी गई थी गेहूं काटने

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।