भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हल्द्वानी में सरगर्मी, छह दिनों तक Nainital जिले में निकलेगी यात्रा, देखें शेड्यूल
Bharat Jodo Yatra जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने बताया कि भीमताल के लिए पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी डाॅ. केदार पलडिय़ा व गोपाल बिष्ट संयोजक होंगे। रामनगर ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Bharat Jodo Yatra: राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 14 से 19 नवंबर के बीच नैनीताल जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी। शुक्रवार को स्वराज आश्रम में तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
किस दिन कहां निकलेगी यात्रा
जिले में यात्रा के संयोजक बनाए गए पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन और महानगर प्रभारी अनुपम शर्मा की मौजूदगी में शुक्रवार को बैठक में तय किया गया कि 14 नवंबर को रामनगर, 17 को भीमताल व हल्द्वानी, 18 को हल्द्वानी और 19 नवंबर को लालकुआं व नैनीताल विधानसभा में यात्रा निकलेगी।
इन्हें दी गई जिम्मेदारी
जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने बताया कि भीमताल के लिए पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, डाॅ. केदार पलडिय़ा व गोपाल बिष्ट संयोजक होंगे। रामनगर में पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, नैनीताल में पूर्व सांसद डाॅ. महेंद्र पाल व पूर्व विधायक संजीव आर्य और लालकुआं के लिए हरेंद्र बोरा, नंदन दुर्गापाल, लालचंद सिंह, रामबाबू मिश्रा, गुरदीप सिंह व इंद्रपाल आर्य को संयोजक मंडल में शामिल किया गया है।
सुमित हल्द्वानी और महेश कालाढूंगी में होंगे संयोजक
विधायक सुमित हृदयेश हल्द्वानी और कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश शर्मा कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के संयोजक होंगे। महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत सिंह बगड़वाल व पीसीसी मेंबर हरीश मेहता को भी हल्द्वानी में यात्रा की सफलता के लिए जिम्मा मिला है।
सुमित हृदयेश बोले- आजाद भारत की सबसे बड़ी यात्रा
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा आजाद भारत की सबसे बड़ी यात्रा साबित हो रही है। बैठक में विक्रम सामंत, भास्कर पलड़िया, डीके डालाकोटी, हेम पांडे, प्रेम मेहरा, राजेंद्र नेगी, जमुना कत्यूरा, हाजी सुहैल सिद्दीकी्र नरेंद्र खनी, पुष्पा नेगी, शोभा बिष्ट आदि मौजूद थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।