विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand में स्मार्ट मीटर लगाने गई टीम को घेरा, जमकर हंगामा; लोग बोले- 'पहले बताओ हमें क्‍या फायदा होगा?'

Published: Wed, 19 Feb 2025 05:41 PM (IST)

Smart Meter Protest उत्तराखंड के रुड़की में लोगों ने स्मार्ट मीटर के फायदों के बारे में जानकारी नहीं होने का ...और पढ़ें

Smart Meter Protest: स्मार्ट मीटर लगाने गई टीम को घेरा, जमकर हंगामा. Jagran
Smart Meter Protest: स्मार्ट मीटर लगाने गई टीम को घेरा, जमकर हंगामा. Jagran

HighLights

  1. स्मार्ट मीटर लगाने गई टीम को घेरा, जमकर हंगामा
  2. उपभोक्ताओं ने नहीं लगने दिया स्मार्ट मीटर

जागरण संवाददाता, रुड़की।Smart Meter Protest: रुड़की के रामनगर में स्मार्ट मीटर लगाने गई टीम को लोगों ने घेर लिया और जमकर हंगामा किया। उन्होंने स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिया। साथ ही, टीम से पूछा कि पहले वह स्मार्ट मीटर के बारे में बताए कि वह किस तरह से उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद हैं। इसके बाद ही वह मीटर को लगवाएंगे।

रुड़की शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू

इन दिनों रुड़की शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हो गया है। शासन की ओर से भी इस संबंध में निर्देश दिए गए है कि सभी जगह स्मार्ट मीटर को लगाया जाए। इसी क्रम में मंगलवार को ऊर्जा निगम की एक टीम स्मार्ट मीटर लगाने के लिए रामनगर में पहुंच गई। टीम ने जैसे ही पुराने मीटर को उतारकर नए मीटर लगाना शुरू किया तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- Delhi-Dehradun Expressway पर बड़ा अपडेट, एलिवेटेड रोड खुलने के लिए अब और करना होगा इंतजार

लोग बोले- स्मार्ट मीटर को लेकर बहुत की भ्रांतियां

काफी देर तक हंगामा होता रहा। तब तक लोगों ने स्थानीय पार्षद पंकज सतीजा को भी मौके पर बुला लिया। यहां पर कर्मचारियों ने स्मार्ट मीटर के बारे में जानकारी दी लेकिन लोग नहीं माने।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के संबंध में उनको कोई जानकारी नहीं है। स्मार्ट मीटर को लेकर बहुत की भ्रांतियां है। पहले उन्हें दूर करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोगों पहले बताया जाए कि वर्तमान में जो मीटर लगे हैं।

यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड का मेरु पर्वत... जो सुनाता है कत्यूरी शासक, मल्ल व चंद राजवंश की गौरवगाथा

स्मार्ट मीटर को थोपा जाना गलत

स्मार्ट मीटर उनसे किस रूप में बेहतर है। जब तक यह बातें स्पष्ट न हो जाएं, तब तक लोग इसी तरह से विरोध करते रहेंगे। इसलिए पहले ऊर्जा निगम को स्मार्ट मीटर के संबंध में बैठक करनी चाहिए। लोगों को स्मार्ट मीटर के बारे में बताया जाना चाहिए। ताकि लोग इसे लगवा सके। स्मार्ट मीटर को थोपा जाना गलत है।

ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने कही बैठक करने की बात

पार्षद पंकज सतीजा की इन बातों पर जहां मोहल्ले वासियों ने सहमति जताई, वहीं, ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने भी इसे मानते हुए बैठक करने की बात कही। इसके बाद टीम वापस लौट गई।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand में कनेक्शन काटने का बना रिकॉर्ड, एक ही दिन में काट दी इस शहर के 4383 बकायेदारों की बिजली