यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मां को गाली देने से रोका तो पति ने सरेआम कर दी पत्नी की पिटाई
कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के रामपुर डांडी गांव में एक महिला की उसके पति ने बेरहमी से पिटाई कर दी।महिला का ...और पढ़ें

रुड़की, जेएनएन। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के रामपुर डांडी गांव में एक महिला की उसके पति ने बेरहमी से पिटाई कर दी। बाल पकड़कर घसीटते हुए उसे सड़क पर छोड़ दिया। महिला का कसूर इतना था कि उसने नशे में धुत पति को मृत मां को गाली न देने के लिए कहा था। महिला ने पुलिस को इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। आरोपित पति मौके से फरार है।
पुलिस के मुताबिक रामपुर डांडी गांव निवासी एक महिला ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी कि वह किशनगंज बिहार की रहने वाली है। उसका पति भी रामपुर डांडी गांव में रहता है। पति मजदूरी करता है। कुछ दिन पहले उसकी मां की मौत हो गई थी।
आरोप है कि सुबह उसका पति नशे की हालत में घर पहुंचा और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं आरोपित ने उसकी मृत मां को गाली देना शुरू कर दिया। इसका उसने विरोध किया तो आरोपित ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और बाल पकड़कर उसको घर के बाहर घसीट लाया।
इसके बाद पति सड़क पर उसके साथ मारपीट करता रहा। पड़ोस की महिलाओं ने किसी तरह से उसे बचाया। गंगनहर कोतवाली से चेतक पर तैनात पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया, लेकिन तब तक आरोपित जा चुका था। एसएसआइ रणजीत सिंह तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
