Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Virat Anushka in Rishikesh: छह दिन से उत्‍तराखंड में हैं विराट-अनुष्‍का, इस दोस्‍त ने दी आश्रम जाने की सलाह

    By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Tue, 31 Jan 2023 01:35 PM (IST)

    Virat Anushka in Rishikesh भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा विगत 26 जनवरी से उत्‍तराखंड में हैं और किसी को कानोंकान तक खबर ...और पढ़ें

    Hero Image
    Virat Anushka in Rishikesh: विराट कोहली, पत्नी, बेटी और मां के साथ ऋषिकेश के दयानंद आश्रम पहुंचे।

    टीम जागरण, देहरादून: Virat Anushka in Rishikesh: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, पत्नी अनुष्का शर्मा विगत 26 जनवरी से उत्‍तराखंड में हैं और किसी को कानोंकान तक खबर नहीं हुई। सोमवार को देर शाम विराट कोहली, पत्नी, बेटी और मां के साथ ऋषिकेश के दयानंद आश्रम पहुंचे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पहले 26 जनवरी को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा रिसार्ट में पहुंचे थे। दोनों 29 जनवरी तक रिजॉर्ट में रहे। सहेजा योगा रिट्रीट सेंटर बैरागढ़, मोहनचट्टी हेंवल नदी के किनारे स्थित है।

    यह भी पढ़ें- Virat Anushka in Rishikesh: हाथ जोड़कर संतों के बीच पहुंचे विराट-अनुष्‍का, लिया आशीर्वाद, तस्‍वीरों में देखें

    आश्रम में सुबह योग किया और मॉर्निंग वॉक पर निकले

    वहीं, मंगलवार को विराट और अनुष्‍का ने दयानंद आश्रम में सुबह योग किया और मॉर्निंग वॉक पर निकले। दोपहर में उन्‍होंने आश्रम में संतों को भोजन कराया। मंगलवार को वह संतों के बीच हाथ जोड़े पहुंचे। विराट कोहली ने पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ पंक्ति में बैठे संतों के बीच जाकर उनका आशीर्वाद लिया।

    बताया गया कि विराट और अनुष्का का इस आश्रम से कोई सीधा नाता नहीं है। वह ऋषिकेश व आसपास क्षेत्र में आश्रम प्रवास के लिए आना चाह रहे थे। विराट कोहली को उनके मित्र अभिनेता रजनीकांत ने श्री दयानंद आश्रम जाने की सलाह दी।

    यह भी पढ़ें- Virat Anushka in Rishikesh: तड़के अनुष्का संग सैर पर निकले विराट, एक झलक पाने को लगी फैंस की भीड़, तस्‍वीरें

    अभिनेता रजनीकांत के भी गुरु रहे हैं स्वामी दयानंद सरस्वती

    बता दें कि स्वामी दयानंद सरस्वती रजनीकांत के भी गुरु रहे हैं। रजनीकांत अक्सर यहां आते रहे हैं। मंगलवार को आश्रम में जो भंडारा आयोजित किया गया, वह मुंबई के रहेजा बिल्डर्स परिवार की ओर से आयोजित किया गया है। जिसमें रहेजा परिवार की ओर से उनके मित्र विराट और अनुष्का शामिल हुए हैं।

    बता दें कि स्वामी दयानंद सरस्वती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु थे। गुरु की गिरती सेहत की खबर सुनकर मोदी अत्यंत बेचैन हो गए थे और 11 सितंबर 2015 को उनसे मिलने गए थे। 23 सितंबर 2015 को वे ब्रह्मलीन हो गए थे।

    यह भी पढ़ें- Virat Kohli in Rishikesh : अध्यात्म गुरु के आश्रम में पहुंचे विराट और अनुष्का, 20 मिनट तक लगाया ध्‍यान