विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Virat Kohli in Rishikesh : अध्यात्म गुरु के आश्रम में पहुंचे विराट और अनुष्का, 20 मिनट तक लगाया ध्‍यान

By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
Published: Mon, 30 Jan 2023 10:10 PM (IST)

स्वामी दयानंद सरस्वती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु थे। उनसे मुलाकात करने के लिए प्रधानमंत्री स्वयं यहां आए थे। ...और पढ़ें

Virat Kohli in Rishikesh : आश्रम में पहुंचे विराट स्वामी दयानंद सरस्वती की समाधि में बैठकर लगाया ध्यान
Virat Kohli in Rishikesh : आश्रम में पहुंचे विराट स्वामी दयानंद सरस्वती की समाधि में बैठकर लगाया ध्यान

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी मां सरोज कोहली और पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के ऋषिकेश स्थित आश्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु की समाधि पर पुष्प अर्पित कर ध्यान लगाया।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली परिवार के साथ सोमवार सुबह जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लाक स्थित मोहनचट्टी के एक रिसार्ट में पहुंचे। शाम करीब पांच बजे विराट, अनुष्का और उनकी मां सरोज ऋषिकेश के शीशम झाड़ी स्थित स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचे।

20 मिनट तक विराट ने लगाया ध्‍यान

बता दें कि स्वामी दयानंद सरस्वती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु थे। उनसे मुलाकात करने के लिए प्रधानमंत्री स्वयं यहां आए थे। बाद में स्वामी दयानंद सरस्वती ब्रह्मलीन हो गए। उन्होंने आश्रम पहुंचने के बाद सबसे पहले स्वामी दयानंद सरस्वती की समाधि स्थल पर उनकी प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की। उन्होंने यहां करीब 20 मिनट तक ध्यान भी लगाया।

आश्रम की रसोई में किया भोजन

आश्रम परिसर में स्थित भगवान शंकर के मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना की आश्रम आगमन के बाद विराट, अनुष्का और उनकी मां सरोज ने दयानंद आश्रम के अध्यक्ष स्वामी साक्षातकृता नंद महाराज से आशीर्वाद लिया। रात को वह यहीं आश्रम के ही प्रवास करेंगे। शाम करीब साढ़े सात बजे उन्होंने आश्रम की रसोई में बना भोजन किया। उन्होंने अपने ही कक्ष में रोटी, सब्जी, खिचड़ी, कढ़ी खाई ।

आश्रम के प्रबंधक गुणानंद रयाल ने बताया कि आश्रम पद्धति के अनुरूप विराट व उनका परिवार यहां अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। आश्रम में नियमित होने वाली सुबह सात से नौ के बीच योग क्लास में भी वह शामिल होंगे।