विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Virat Anushka in Rishikesh: तड़के अनुष्का संग सैर पर निकले विराट, एक झलक पाने को लगी फैंस की भीड़, तस्‍वीरें

By Harish chandra tiwariEdited By: Nirmala Bohra
Published: Tue, 31 Jan 2023 10:20 AM (IST)Updated: Tue, 31 Jan 2023 11:47 AM (IST)

Virat Anushka in Rishikesh भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का इन दिनों योगनगरी ...और पढ़ें

Virat Anushka in Rishikesh: विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का ऋषिकेश में।
Virat Anushka in Rishikesh: विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का ऋषिकेश में।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: Virat Anushka in Rishikesh: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का इन दिनों योगनगरी ऋषिकेश में हैं।

बता दें कि सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी मां सरोज कोहली और पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के ऋषिकेश स्थित आश्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने गुरु की समाधि पर पुष्प अर्पित कर 20 मिनट तक ध्यान लगाया।

वह व्यस्ततम जिंदगी से सोमवार को यहां गंगा तट पर आश्रम परिवार के बीच पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के  आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज के आश्रम में वह सोमवार की शाम से रुके हैं।

मंगलवार की सुबह करीब 4:30 बजे विराट कोहली अनुष्का के साथ गंगा तट पर स्थित आस्था पथ पर सुबह की सैर के लिए निकले। सुबह-सुबह भ्रमण पर आने वाले कुछ लोग ने उन्हें पहचान लिया। इस दौरान आसपास विराट के आगमन की खबर फैल गई।

करीब एक घंटा आस्था पथ पर घूमने के बाद विराट और अनुष्का आश्रम में लौट आए। सुबह 7:00 बजे आश्रम के योगा हॉल में दोनों ने योग किया। योग प्रशिक्षक इनके साथ ही यहां आए हुए हैं।

वहीं विराट और अनुष्‍कार के आगमन के बाद स्वामी दयानंद आश्रम के आसपास प्रशंसकों की संख्या बढ़ने लगी है, जिसको देखते हुए यहां पर आश्रम के सुरक्षा गार्ड सहित पुलिस के जवान भी लगाए गए हैं।

मंगलवार दोपहर को विराट और अनुष्का ने आश्रम में संत महात्माओं के लिए आयोजित भंडारे में भाग लिया और संतों का आशीर्वाद भी लिया। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार भी यहां पहुंचे और विराट कोहली से मुलाकात की। इस दौरान एसआरएचयू के कुलपति डॉ विजय धस्माना भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:  Virat Kohli in Rishikesh : अध्यात्म गुरु के आश्रम में पहुंचे विराट और अनुष्का, 20 मिनट तक लगाया ध्‍यान

सोमवार को विराट कोहली परिवार के साथ यमकेश्वर ब्लाक स्थित मोहनचट्टी के एक रिसार्ट में रुके। जिसके बाद विराट, अनुष्का और उनकी मां सरोज ऋषिकेश के शीशम झाड़ी स्थित स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचे।

बता दें कि स्वामी दयानंद सरस्वती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु थे। उनसे मुलाकात करने के लिए प्रधानमंत्री स्वयं यहां आए थे। बाद में स्वामी दयानंद सरस्वती ब्रह्मलीन हो गए थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।