Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निरंकारी सत्संग भवन के मैदान में मिले दो शव, फैली सनसनी

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 15 Dec 2017 09:06 PM (IST)

    निरंकारी सत्संग भवन के मैदान में दो के शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया इसे हत्या माना जा रहा है। दोनों निरंकारी मिशन के सेवादार बताए जा रहे हैं।

    निरंकारी सत्संग भवन के मैदान में मिले दो शव, फैली सनसनी

    देहरादून, [जेएनएन]: हरिद्वार बाई पास स्थित निरंकारी सत्संग भवन के मैदान में दो के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों निरंकारी मिशन के सेवादार बताए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया इसे हत्या माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाईपास रोड पर निरंकारी मिशन का सत्संग भवन है। इसमें इन दिनं निर्माण कार्य भी चल रहा है। सुबह यहां के मैदान में दो लोगों के शव जब लोगों ने देखे को इसकी सूचना पुलिस को दी। 

    सूचना पर डीआइडी पुष्पक ज्योति, एसएसपी निवेदिता कुकरेती के साथ ही नेहरू कालोनी और क्लेमंटाउन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान कमल (45) पुत्र गबरू निवासी ग्राम गौरती ब्लॉक जखोली जिला रुद्रप्रयाग और सोनू कुार (22) पुत्र राजवीर निवासी सेवला कला माजरा के रूप में हुई। 

    इनमें कमल के सिर पर चोट के निशान हैं। वह हाल ही में रुद्रप्रयाग से देहरादून आए थे और सत्संग भवन के किसी सेवादार के साथ रह रहे थे। वहीं, सोनू कुमार काफी साल से निरंकारी मिशन से सेवादार के रूप में जुड़ा था। उसका यहां हर दिन आना जाना था। पुलिस के मुताबिक हत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है। 

    यह भी पढ़ें: बहन के देवर ने की आशीष की हत्‍या, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

    यह भी पढ़ें: खनन माफिया ने पुलिस टीम पर की फायिंरग, दारोगा समेत पांच घायल

    यह भी पढ़ें: कोसी घाटी में खनन तस्कर व ग्रामीणों में टकराव, फायरिंग

    comedy show banner
    comedy show banner