विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बांग्लादेश के कप्तान शकिब पहुंचे दून, टी-20 मैच को 'थर्ड फ्लोर नॉर्थ बॉक्स' की सीटें फुल

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 01 Jun 2018 09:07 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jun 2018 10:39 PM (IST)

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच टी-20 मैचों की श्रृंखला के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। वहीं, बांग्लादेश ...और पढ़ें

बांग्लादेश के कप्तान शकिब पहुंचे दून, टी-20 मैच को 'थर्ड फ्लोर नॉर्थ बॉक्स' की सीटें फुल
बांग्लादेश के कप्तान शकिब पहुंचे दून, टी-20 मैच को 'थर्ड फ्लोर नॉर्थ बॉक्स' की सीटें फुल

देहरादून, [जेएनएन]: देहरादून के रायपुर क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार खेले जाने वाले अफगानिस्तान-बांग्लादेश के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच का गवाह बनने को हर कोई बेताब है। ऑनलाइन टिकटों की बिक्री पहले ही शुरू हो चुकी हैं और अब ऑफलाइन टिकट के काउंटर भी लग जाएंगे।

ऑनलाइन टिकटों की बिक्री में हर दिन तेजी देखने को मिल रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पहले ही दिन नॉर्थ कॉर्पोरेट बॉक्स की सीटें फुल हो चुकी हैं। तीसरी मंजिल की इन सीटों को बुक करने में दर्शकों ने खासी रुचि दिखाई है। 

रायपुर स्टेडियम में एक नंबर गेट पर ऑफलाइन टिकट के काउंटर लगाए गए हैं। इसमें ऑफलाइन टिकट उपलब्ध हैं। आयोजकों ने बताया कि टिकट काउंटर खुलने का समय सुबह दस से शाम सात बजे तक रहेगा। बताया कि जिन्होंने ऑनलाइन टिकट बुक किया है। उन्हें भी काउंटर पर ऑनलाइन कोड दिखाकर टिकट प्राप्त करना होगा। 

मैच वाले दिन तीन घंटे पहले काउंटर में पहुंचकर कोड मिलान कर ऑनलाइन टिकट प्राप्त किया जाएगा। कहा कि उत्तराखंड में पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होने जा रहा है। इसको लेकर यहां के लोग बेहद उत्साहित हैं। टिकट बिक्री में आ रही तेजी इसका प्रमाण है।  

तीन जून के मैच के टिकट का विवरण

टिकट श्रेणी-------------------------शुल्क 

ईस्ट स्टेंड----------------------------300 

नॉर्थ पवेलियन अपर---------------400 

नॉर्थ पवेलियन लोअर--------------700 

थर्ड फ्लोर नॉर्थ कॉर्प बॉक्स-9---2000 

थर्ड फ्लोर नॉर्थ कॉर्प बॉक्स-8---2000 

पांच व सात जून के मैच के टिकट का विवरण 

ईस्ट स्टेंड------------------------------200 

नॉर्थ पवेलियन अपर------------------300 

नॉर्थ पवेलियन लोअर----------------500 

थर्ड फ्लोर नॉर्थ कॉर्प बॉक्स-9------2000 

थर्ड फ्लोर नॉर्थ कॉर्प बॉक्स-8-----2000

बांग्लादेश टीम के कप्तान शकिब दून पहुंचे

बांग्लादेश-अफगानिस्तान के बीच तीन जून से शुरू हो रही तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला के लिए बांग्लादेश टीम के कप्तान शकिब उल-हसन देहरादून पहुंच गए हैं। गुरुवार दोपहर को दोनों ही टीमों ने मैदान में घंटों पसीना बहाया और जमकर अभ्यास किया। दून पहुंचे बांग्लादेशी कप्तान शकिब उल-हसन ने पहले दिन होटल में ही आराम किया।

टीमों ने नेट पर बहाया पसीना 

बांग्लादेश टीम के खिलाड़ी रायपुर स्टेडियम पहुंचे। यहां बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने नेट पर जमकर अभ्यास कर हाथ खोले। बांग्लादेशी तेज गेंदबाजों ने भी खूब पसीना बहाया। खिलाड़ियों ने ग्राउंड के चारों ओर दौड़ लगाकर वार्म अप किया और फुटबॉल खेलकर थोड़ा रिलेक्स भी हुए।

बांग्लादेशी टीम ने करीब तीन घंटे तक मैदान में पसीना बहाया और इसके बाद टीम वापस होटल लौट गई। वहीं, अफगानिस्तान टीम भी मैदान पर उतरी और खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। दोनों ही टीमों को उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से गेंदबाज उपलब्ध कराए गए थे। 

ऊर्जा से ओतप्रोत दिखे बांग्लादेशी खिलाड़ी

अभ्यास के दौरान बांग्लादेशी खिलाड़ी काफी पॉजीटिव मूड में दिखे। खिलाड़ियों में किसी तरह का तनाव भी नहीं था। खिलाड़ी आपस में हंसी-मजाक भी करते देखे गए और अभ्यास के दौरान खिलाडिय़ों ने खूब मस्ती की।

यह भी पढ़ें: कुणाल के दम पर सीएयू गोल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान को टक्कर देने के लिए बांग्लादेशी टीम ने बहाया पसीना

यह भी पढ़ें: देहरादून में अफगानिस्तान की चुनौती को तैयार बांग्लादेश की टीम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।