विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अफगानिस्तान को टक्कर देने के लिए बांग्लादेशी टीम ने बहाया पसीना

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 31 May 2018 08:55 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 31 May 2018 09:06 PM (GMT+05:30)

तीन जून से अफगानिस्तान के साथ टी-20 मैचों की श्रृंखला में विपक्षी टीम को टक्कर देने को बांग्लादेश की टीम ...और पढ़ें

अफगानिस्तान को टक्कर देने के लिए बांग्लादेशी टीम ने बहाया पसीना
अफगानिस्तान को टक्कर देने के लिए बांग्लादेशी टीम ने बहाया पसीना

देहरादून, [जेएनएन]: बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम पहली बार दून के क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास करने उतरी। टीम ने स्टेडियम में करीब तीन घंटे अभ्यास किया और पिच पर नेट प्रैक्टिस भी की।

तीन जून से अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच टी-20 मैचों की श्रृंखला खेली जानी है। इसके लिए बांग्लादेशी टीम मंगलवार देर रात दून पहुंची। टीम ने बुधवार सुबह होटल में ही आराम किया और दोपहर करीब डेढ़ बजे टीम स्टेडियम पहुंची। बांग्लादेशी टीम के लिए पिच पर रोलर चलाया गया, जिस बीच खिलाडिय़ों ने वॉर्मअप किया। 

कुछ देर कैचिंग और फील्डिंग प्रैक्टिस करने के बाद खिलाड़ियों ने पिच पर अभ्यास किया। बांग्लादेशी खिलाडिय़ों को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से गेंदबाज उपलब्ध कराए गए थे। 

करीब तीन घंटे तक चले प्रैक्टिस सेशन के दौरान कुछ खिलाड़ियों ने फुटबॉल खेली तो कुछ रनिंग करते नजर आए। तीन घंटे तक जमकर पसीना बहाने के बाद टीम ने वापस होटल का रुख किया। 

शाम के सेशन में अफगानिस्तान की टीम मैदान पहुंची। बता दें कि सीएयू और बांग्लादेश के बीच एक जून की रात आठ बजे से अभ्यास मैच खेला जाएगा। इसके बाद तीन जून को बांग्लादेश की टीम अफगानिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय टी-ट्वेंटी मुकाबला खेलेगी।

यह भी पढ़ें: देहरादून में अफगानिस्तान की चुनौती को तैयार बांग्लादेश की टीम

यह भी पढ़ें: मिनर्वा चंडीगढ़ और इंडियन नेवी गोल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

यह भी पढ़ें: कसी गेंदबाजी से उत्तराखंड ने अफगानिस्तान को 173 रन पर रोका, मुकाबला ड्रा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।