विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुपरस्टार रजनीकांत ने रसोई में बिताया समय, अभिनेत्री मेघा आकाश ने दिया साथ

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 22 Jul 2018 08:53 AM (IST)Updated: Mon, 23 Jul 2018 05:15 PM (IST)

देहरादून के गुनियाल गांव स्थित एक रिसोर्ट में रजनीकांत की फिल्म की शूटिंग शनिवार को भी जारी रही। शूटिंग में ...और पढ़ें

सुपरस्टार रजनीकांत ने रसोई में बिताया समय, अभिनेत्री मेघा आकाश ने दिया साथ
सुपरस्टार रजनीकांत ने रसोई में बिताया समय, अभिनेत्री मेघा आकाश ने दिया साथ

देहरादून, [जेएनएन]: सुपरस्टार रजनीकांत ने शनिवार को रसोई में समय बिताया। अभिनेत्री मेघा आकाश ने भी उनका साथ दिया। हालांकि ये सब हकीकत में नहीं, बल्कि फिल्म की शूटिंग का हिस्सा रहा। फिल्म शूटिंग का अधिकांश दृश्य रसोई में ही फिल्माया गया। रविवार से आउटडोर शूटिंग शुरू होगी। 

गुनियाल गांव स्थित एक रिसोर्ट में रजनीकांत की फिल्म की शूटिंग शनिवार को भी जारी रही। शूटिंग में रजनीकांत व अभिनेत्री मेघा आकाश ने रसोई में आम लोगों की तरह समय बिताया। यह नजारा बेहद दिलचस्प रहा। रजनीकांत और मेघा आकाश के बीच जबरदस्त कैमिस्ट्री भी देखने को मिली। सूत्रों की मानें तो रविवार से आउटडोर शूटिंग होगी।

इसमें अस्पताल का दृश्य भी फिल्माया जाएगा। साथ ही बाजार के भी दृश्य फिल्माए जाएंगे। रविवार से मसूरी में शूटिंग शुरू हो रही है। सूत्रों ने बताया कि मसूरी में एक निजी आवास में शूटिंग होगी। यहां अस्पताल का सेट तैयार किया गया है। इसके अलावा रजनीकांत आउटडोर शूटिंग में भी हिस्सा लेंगे। इसमें रजनीकांत मसूरी के बाजार में भी घूमते नजर आएंगे। 

यह भी पढ़ें: सुपरस्टार रजनीकांत को भाई दून की ये खासियत, रेन डांस के बाद एक्शन

यह भी पढ़ें: सुपरस्टार रजनीकांत को भाया गढ़वाली भोजन, कुक को दिया इनाम

यह भी पढ़ें: सुपरस्टार रजनीकांत संग सिमरन ने शूट किए दृश्य, कमरे का नाम रखा रजनी सर