विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुपरस्टार रजनीकांत संग सिमरन ने शूट किए दृश्य, कमरे का नाम रखा रजनी सर

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 19 Jul 2018 09:08 AM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 06:00 AM (IST)

सुपरस्टार रजनीकांत के नाम पर शाहीन बाग के एक कमरे का नाम 'रजनी सर' रख दिया गया। इस कमरे में ...और पढ़ें

सुपरस्टार रजनीकांत संग सिमरन ने शूट किए दृश्य, कमरे का नाम रखा रजनी सर
सुपरस्टार रजनीकांत संग सिमरन ने शूट किए दृश्य, कमरे का नाम रखा रजनी सर

देहरादून, [जेएनएन]: सुपरस्टार रजनीकांत के नाम पर शाहीन बाग के एक कमरे का नाम बुधवार को 'रजनी सर' रख दिया गया। इस कमरे में ही बुधवार को अभिनेता रजनीकांत और अभिनेत्री सिमरन के बीच कई आउटडोर दृश्य शूट किए गए।

सूत्रों के मुताबिक, देहरादून के गुनियाल गांव क्षेत्र के शाहीन बाग में साउथ की फिल्म की शूटिंग की गई। फिल्म में अभिनेता रजनीकांत प्रमुख भूमिका में हैं। रजनीकांत बारिश के बीच गुनियाल गांव स्थित शाहीन बाग पहुंचे। शाहीन बाग के हॉल में करीब तीन घंटे की इंडोर शूटिंग हुई। बाहर बारिश के चलते सीन शूट नहीं हो पाए। 

इसके बाद आउटडोर शूटिंग का निर्णय लिया गया। फिल्म में शाहीन बाग के एक कमरे में दृश्य शूट किए गए, जिसके बाद इस रिजोर्ट के मालिक ने ही इस कमरे का नाम 'रजनी सर' रखने का निर्णय लिया। 

शूटिंग के दौरान मुख्य मार्ग से ही सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई थी। आम लोगों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि कुछ स्थानीय प्रशंसक रजनीकांत की एक झलक पाने के लिए गेट पर पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद सिक्योरिटी ने उन्हें लौटा दिया। 

एफआरआइ से मायूस लौटे प्रशंसक

साउथ फिल्म की शूटिंग के लिए रजनीकांत के प्रशंसक एफआरआइ में पहुंच गए। फिल्म शूटिंग एफआरआइ में होने की सूचना पर लोग वहां पहुंच गए, लेकिन बाद में जब गुनियाल गांव में शूटिंग का पता चला तो उन्हें लौटना पड़ा। 

22 से मसूरी में होगी शूटिंग 

रजनीकांत की तमिल फिल्म की शूटिंग मसूरी में 22 और 26 जुलाई तक विभिन्न लोकेशन में होगी। फिलहाल अभी दो दिन शाहीनबाग में ही फिल्म की शूटिंग होगी। बताया जा रहा है कि पांच अगस्त तक देहरादून और मसूरी की विभिन्न लोकेशन में फिल्म की शूटिंग की जाएगी। 

जाम को लेकर लोकल प्रोडक्शन टीम से नोकझोंक

गुनियाल गांव में शूटिंग के दौरान लोकल प्रोडक्शन टीम की काफी गाड़ियां सड़क पर खड़ी हो गई थीं, जिससे करीब डेढ़ घंटे तक जाम लग गया। जाम खुलवाने के लिए टीम ने पुलिस की भी व्यवस्था नहीं की थी। जब काफी देर तक जाम नहीं खुला तो इससे गुस्साए स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। टीम के सदस्यों से उनकी नोकझोंक भी हुई। काफी मशक्कत के बाद जाम खुला। 

यह भी पढ़ें: देहरादून पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, नई फिल्म की करेंगे शूटिंग

यह भी पढ़ें: महेश बाबू के बाद अब उत्तराखंड में दिखेगा साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का जलवा

यह भी पढ़ें: इस शॉर्ट फिल्म में दिखाए जाएंगे इंसान के अच्छे और बुरे कर्म