विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महेश बाबू के बाद अब उत्तराखंड में दिखेगा साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का जलवा

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Wed, 11 Jul 2018 06:21 PM (IST)Updated: Fri, 13 Jul 2018 05:16 PM (IST)

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत अब उत्तराखंड में अपना जलावा दिखाएंगे। उनकी फिल्म की शूटिंग के लिए वो पूरी तरह से तैयार हैं।

महेश बाबू के बाद अब उत्तराखंड में दिखेगा साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का जलवा
महेश बाबू के बाद अब उत्तराखंड में दिखेगा साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का जलवा

देहरादून, [जेएनएन]: दून और मसूरी की वादियों में अब तमिल फिल्म की शूटिंग की जाएगी। इस फिल्म में कोर्इ और नहीं बल्कि साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत मुख्य किरदार में नज़र आएंगे। फिल्म का निर्देशन युवा निर्देशक कार्तिक सुब्बाराव कर रहे हैं। 

उत्तराखंड फिल्मों के लिहाज से काफी फेमस होता जा रहा है। हिंदी फिल्मों के लिए नहीं बल्कि अब तमिल फिल्मों की सूटिंग के लिए भी उत्तराखंड को काफी पसंद किया जा रहा है। जहां मंगलवार को साउथ के यंग स्टार महेश बाबू ने उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग खत्म की है। तो वहीं अब साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत यहां तमिल फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार हैं। 

आपको बता दें कि उत्तराखंड में तमिल फिल्म की शूटिंग होने जा रही है। शूटिंग के लिए निर्देशक कार्तिक सुब्बाराव को यहां की लोकेशंस काफी पसंद आई हैं। पहले मसूरी के वुडस्टॉक स्कूल को शूटिंग के लिए चयनित किया गया था। लेकिन, अब इसमें कुछ बदलाव किया गया है। दून और मूसरी में 25 दिन तक शूटिंग की जाएगी।

गौरतलब है कि अभिनेता महेश बाबू दस-पंद्रह दिन से उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग में बिजी थे। मंगलवार को उनकी शूटिंग का आखिरी दिन था। फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर सुमित अदलखा ने बताया कि उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद सभी कलाकार हैदराबाद के लिए रवाना हो गए।

उत्तराखंड की वादियों में इन दो बड़ी फिल्मों की हाल ही में शूटिंग पूरी 

इससे पहले उत्तराखंड में बत्ती गुल, मीटर चालू और स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 की शूटिंग भी हाल ही में पूरी हो चुकी है। बत्ती गुल, मीटर चालू की शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंचे शाहिद और श्रद्धा ने शूटिंग के साथ ही यहां की हसीन वादियों का भी जमकर लुत्फ उठाया। श्रद्धा ने तो यहां की प्रकृति को अपने इंस्टा पर भी उकेरा। वहीं, स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 की शूटिंग के लिए देहरादून के एफआरआइ पहुंचे टाइगर श्रॉफ को भी उत्तराखंड के खूबसूरत नजारे बेहद पसंद आए।  

यह भी पढ़ें: रणदीप हुड्डा बोले, कॉर्बेट नेशनल पार्क के बीच से नहीं बननी चाहिए सड़क

यह भी पढ़ें: अब सुपर स्टार रजनीकांत करेंगे उत्तराखंड में शूटिंग

यह भी पढ़ें: प्रीतम भरतवाण के जागरों से सजी शाम, रॉक बैड प्रतियोगिता ने मचाई धूम