विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणदीप हुड्डा बोले, कॉर्बेट नेशनल पार्क के बीच से नहीं बननी चाहिए सड़क

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 08 Jul 2018 10:16 AM (IST)Updated: Wed, 11 Jul 2018 05:14 PM (IST)

रामनगर पहुंचे फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा ने कहा कि कॉर्बेट के बीच से सड़क नहीं बननी चाहिए। इससे वन्य जीवों को कई मुश्किलें होंगी।

रणदीप हुड्डा बोले, कॉर्बेट नेशनल पार्क के बीच से नहीं बननी चाहिए सड़क
रणदीप हुड्डा बोले, कॉर्बेट नेशनल पार्क के बीच से नहीं बननी चाहिए सड़क

रामनगर, नैनीताल [जेएनएन]: भले ही केंद्र व राज्य सरकार महत्वाकांक्षी परियोजना कंडी मार्ग के निर्माण के लिए प्रयासरत है, लेकिन रामनगर पहुंचे फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा ने इसका विरोध किया है। वह ढिकुली स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित हिमालयन वाइल्ड लाइफ फाउंडेशन के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। 

अभिनेता रामनगर का नैसर्गिक सौंदर्य देखकर अभिभूत दिखे। कहा कि यहां की सुंदरता लाजवाब है। कंडी मार्ग के सवाल पर उन्होंने कहा कि कॉर्बेट के बीच से सड़क नहीं बननी चाहिए। इससे वन्य जीवों को कई मुश्किलें होंगी। वहीं सड़क बनने पर शिकारी भी सक्रिय होंगे।

कार्यक्रम से पूर्व वह पाटकोट क्षेत्र के अंतर्गत चोपड़ा गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों के साथ समय गुजारकर उन्होंने वहां का रहन-सहन जाना। ग्रामीणों ने उन्हें गांव की समस्याएं भी बताईं। उन्होंने गांव के पर्यावरण व प्राकृतिक सुंदरता की तारीफ की।

यह भी पढ़ें: अब सुपर स्टार रजनीकांत करेंगे उत्तराखंड में शूटिंग

यह भी पढ़ें: प्रीतम भरतवाण के जागरों से सजी शाम, रॉक बैड प्रतियोगिता ने मचाई धूम

यह भी पढ़ें: युवाओं ने बनाई देहरादून की पहली वेब सीरीज यारियां