विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस शॉर्ट फिल्म में दिखाए जाएंगे इंसान के अच्छे और बुरे कर्म

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sun, 15 Jul 2018 02:20 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jul 2018 05:21 PM (IST)

उत्तराखंड के विभिन्न कॉलेजों के छात्रों की ओर से बनाई गर्इ फिल्म कर्मा चार अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में इंसान के अच्छे और बुरे कर्म दिखाए गए हैं।

इस शॉर्ट फिल्म में दिखाए जाएंगे इंसान के अच्छे और बुरे कर्म
इस शॉर्ट फिल्म में दिखाए जाएंगे इंसान के अच्छे और बुरे कर्म

देहरादून, [जेएनएन]: इंसान के बुरे और अच्छे कर्मों पर आधारित शॉर्ट फिल्म कर्मा आगामी चार अगस्त को यूट्यूब पर अपलोड होगी। उत्तराखंड के विभिन्न कॉलेजों के छात्रों की ओर से बनाई इस फिल्म में गढ़वाली और हिंदी का समावेश किया गया है। 

रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान फिल्म के निर्देशक मयंक मैठाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि शॉर्ट फिल्म कर्मा युवाओं को सामाजिक जागरूकता को लेकर बनाई गई है। आधे घंटे की इस फिल्म में इंसान के कर्म और उसकी सजा को दिखाया गया है। 

फिल्म की शूटिंग गत मई माह में देहरादून, भानियावाला और मसूरी रोड पर हुई। उन्होंने कहा कि सामाजिक संदेश देने वाली इस शॉर्ट फिल्म का उद्देश्य गढ़वाली बोली को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।  वहीं उन्होंने बताया कि एक माह पहले दिल्ली हाइवे के कुछ ढाबों में लूट को लेकर सावधान उत्तराखंड वीडियो बनार्इ थी, जिसे अबतक करीब आठ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

पत्रकार वार्ता में मुग्धा खत्री, प्रियंक मैठाणी, आशीष तिवारी, अजीत चौधरी, अभिषेक राणा, प्रशांत सिंह बिष्ट, अमन उनियाल आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: फैशन एक्स क्वीन ब्यूटी कॉन्टेस्ट में मॉडल्स ने बिखेरा जलवा

यह भी पढ़ें: प्रतिभाओं ने रैंप पर दिखाया अपना हुनर

यह भी पढ़ें: महेश बाबू के बाद अब उत्तराखंड में दिखेगा साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का जलवा