विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रतिभाओं ने रैंप पर दिखाया अपना हुनर

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 12 Jul 2018 06:17 PM (IST)Updated: Sat, 14 Jul 2018 05:07 PM (IST)

हिमालयन बज्ज की ओर से मिस्टर नॉर्थ इंडिया और यंग फैशन डिजाइनर प्रतियोगिता में कई राज्यों के प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया।

प्रतिभाओं ने रैंप पर दिखाया अपना हुनर
प्रतिभाओं ने रैंप पर दिखाया अपना हुनर

देहरादून, [जेएनएन]: हिमालयन बज्ज की ओर से मिस्टर नॉर्थ इंडिया और यंग फैशन डिजाइनर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कई राज्यों के प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया, वहीं छह युवा फैशन डिजाइनरों ने अपने कलेक्शन का प्रदर्शन किया।

बुधवार को जीएमएस रोड स्थित एक होटल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में एसएसपी (इंटेलिजेंस) स्वीटी अग्रवाल मौजूद रहीं। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू, हिमाचल और उत्तराखंड राज्य के प्रतिभागियों ने मिस्टर नॉर्थ इंडिया कांटेस्ट में हिस्सा लिया। वहीं मॉडलों ने फैशन डिजाइनरों के तैयार परिधानों को शानदार रैंप वॉक  के साथ प्रदर्शित किया। निर्णायकों में अभिषेक कपूर, अमर वोहरा, रिशु शर्मा, शिवांकू भट्ट शमिल रहे। इस दौरान आयोजक गौरव सिंह ने सभी की हौंसला अफजाई की।

अब दून में भी 24 घंटे गूंजेगी एफएम की आवाज

एफएम रेडियो प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। दून में 24 घंटे चलने वाला पहला निजी रेडियो एफएम बुधवार से शुरू हो गया। एफएम रेडियो शुरू होने पर दूनवासी खासे उत्साहित नजर आए।

बुधवार को कौलागढ़ रोड स्थित एक कॉम्पलेक्स में रेड एफएम (93.5) का बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुभारंभ किया। सीएम ने कहा कि देहरादून में एफएम शुरू होना खुशी की बात है। एफएम रेडियो संचालक संजीव मिश्रा ने कहा कि एफएम स्थानीय विकास को बढ़ावा देगा। इसमें मनोरंजन के साथ ही सामाजिक जागरूकता जैसे कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। 

इसके अलावा प्रदेश की संस्कृति के संरक्षण, उत्तराखंड की सौंदर्यता से पर्यटकों को रूबरू कराना और यहां पर्यटन को प्रोत्साहन देने जैसे विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बताया कि स्टेशन में पांच रेडियो जॉकी की टीम है, जिन्हें आरजे काव्य लीड करेंगे। रेडियो की फ्रिक्वेंसी 48 किलोमीटर तक है। इसमें ऋषिकेश, हरिद्वार, मसूरी समेत कई अन्य शहरों को एफएम का लाभ मिलेगा।

एडीजी ने किया रेडियो प्रोग्राम

शुभारंभ अवसर पर पहुंचे विशिष्ट अतिथि एडीजी अशोक कुमार ने पहले दिन के पहले शो में आरजे के साथ रेडियो प्रोग्राम में हिस्सा लिया। उन्होंने युवाओं का खास अंदाज में स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: महेश बाबू के बाद अब उत्तराखंड में दिखेगा साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का जलवा

यह भी पढ़ें: रणदीप हुड्डा बोले, कॉर्बेट नेशनल पार्क के बीच से नहीं बननी चाहिए सड़क

यह भी पढ़ें: अब सुपर स्टार रजनीकांत करेंगे उत्तराखंड में शूटिंग