विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जोनल क्रिकेट कैंप में उत्तराखंड से छह खिलाड़ी चयनित

By BhanuEdited By:
Published: Sun, 14 Apr 2019 11:19 AM (GMT+05:30)

नागालैंड के दीमापुर में आयोजित होने वाले जोनल क्रिकेट कैंप में उत्तराखंड अंडर-19 क्रिकेट टीम के छह खिलाड़ियों ने जगह ...और पढ़ें

जोनल क्रिकेट कैंप में उत्तराखंड से छह खिलाड़ी चयनित
जोनल क्रिकेट कैंप में उत्तराखंड से छह खिलाड़ी चयनित

देहरादून, जेएनएन। नागालैंड के दीमापुर में आयोजित होने वाले जोनल क्रिकेट कैंप में उत्तराखंड अंडर-19 क्रिकेट टीम के छह खिलाड़ियों ने जगह बनाई। कैंप बीसीसीआइ के प्रशिक्षकों की मौजदूगी में शुरू हो गया। 

बीसीसीआइ के घरेलु सत्र में शानदार प्रदर्शन करने का फल उत्तराखंड के खिलाड़ियों को मिलने लगा है। घरेलु सत्र के समाप्ति पर उत्तराखंड के छह खिलाड़ियों का चयन जोनल क्रिकेट कैंप के लिए हुआ है। 

उत्तराखंड क्रिकेट कंसेंसस कमेटी के मैनेजर क्रिकेट ऑपरेशन अमित पांडे ने बताया कि 14 अप्रैल से 16 मई तक नेशनल क्रिकेट एकेडेमी बंगलोर के तत्वाधान में नागालैंड के दीमापुर में जोनल क्रिकेट कैंप का आयोजन हो रहा है। इसमें उत्तराखंड अंडर-19 टीम के खिलाड़ी अवनीश सुधा, हरमन सिंह, जगमोहन नगरकोटी, आर्य सेठी, गौरव जोशी व अखिल सिंह रावत का चयन हुआ है। 

बताया कि कैंप में मुख्य कोच गुरुचरण सिंह और गेंदबाजी कोच पी कृष्ण कुमार रहेंगे। अमित ने बताया कि उत्तराखंड की टीम ने पहली बार बीसीसीआइ के घरेलू सत्र में खेलते हुआ शानदार प्रदर्शन किया है। इसके परिणाम स्वरूप खिलाडिय़ों को सीखने के लिए मौके मिल रहे है और यह उत्तराखंड क्रिकेट के भविष्य के लिए अच्छा है। उत्तराखंड अपनी अलग पहचान बना रहा है।

बीसीसीआइ साइट में सीएयू का नाम

बीसीसीआइ की ऑफिसियल साइट में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) का नाम दिख रहा है। दरअसल जोनल क्रिकेट कैंप के लिए चयनित खिलाड़ियों के नाम के आगे उनकी टीम या एसोसिएशन का नाम लिखा है। उत्तराखंड के खिलाड़ियों के नाम के आगे सीएयू का नाम लिखा हुआ है। 

अभी तक राज्य में किसी भी एसोसिएशन को मान्यता नहीं मिली है। इस पर यूसीसीसी मैनेजर क्रिकेट ऑपरेशन अमित पांडे से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। यह तकनीकी खामी से भी हो सकता है। वही क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा से जब इस बारे में पूछा गया तो वह भी इससे अंजान थे।

एसीए ने माही ऐकेडमी को छह विकेट से हराया

सातवें नजर खान मेमोरियल यूथ कप क्रिकेट टूर्नामेंट में अभिमन्यु क्रिकेट ऐकेडमी (एसीए) ने माही क्रिकेट ऐकेडमी को छह विकेट से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। रेंजर्स मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में एसीए व माही क्रिकेट ऐकेडमी के बीच मैच खेला गया। 

माही क्रिकेट ऐकेडमी ने टॉस जीतकर पहले खेलने का निर्णय लिया। माही क्रिकेट ऐकेडमी ने कुलवीर 50, प्रताप शर्मा 44, अभिमन्यु 40 और अतुल कुमार के 33 रन की मदद से 40 ओवर में आठ विकेट खोकर 251 रन बनाए। एसीए के लिए सन्नी व गौरव त्यागी ने दो-दो विकेट लिए। 

जवाब में एसीए ने 34 ओवर में ही 252 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम के लिए समर्थ ने 85, वैभव भट्ट 66 और जसकरन ने 50 रन की पारी खेली। माही क्रिकेट ऐकेडमी के लिए बृजेश, प्रीतम और शुभम ने एक-एक विकेट लिया।

यह भी पढ़ें: दून के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, लगाया जाएगा आइपीएल फैन पार्क

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की सात टीमों ने इलीट सी ग्रुप के लिए किया क्वालीफाई

यह भी पढ़ें: जीएसआर ने डेस्टिनी ऐकेडमी को दस विकेट से हराया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।