विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दून के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, लगाया जाएगा आइपीएल फैन पार्क

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 13 Apr 2019 10:11 AM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 08:23 PM (IST)

क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। क्रिकेट के आइपीएल प्रारूप को दूनवासी भी लाइव देख सकेंगे। 20 व 21 अप्रैल को देहरादून में फैन पार्क लगना प्रस्तावित है।

दून के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, लगाया जाएगा आइपीएल फैन पार्क
दून के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, लगाया जाएगा आइपीएल फैन पार्क

देहरादून, जेएनएन। क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। इन दिनों देशभर में आइपीएल का खुमार है। क्रिकेट के इस प्रारूप को दूनवासी भी लाइव देख सकेंगे। आइपीएल कमेटी दून में आइपीएल फैन पार्क लगाने जा रही है। कार्यक्रम के अनुसार 20 व 21 अप्रैल को देहरादून में फैन पार्क लगना प्रस्तावित है।

आइपीएल कमेटी ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी शेयर की है। इसके मुताबिक 20 व 21 अप्रैल शनिवार व रविवार को देहरादून में फैन पार्क लगाया जाएगा। फैन पार्क में दूनवासी 20 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस व दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब और 21 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चेलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले फैन पार्क की स्क्रीन पर लाइव देख सकेंगे। 

हालांकि, अभी तक इसके लिए लोकेशन तय नहीं हो पाई है। सूत्रों के अनुसार आइपीएल कमेटी देहरादून के रेंजर्स मैदान व सर्वे ऑडिटोरियम में फैन पार्क लगाने पर विचार कर रही है।

कुछ ऐसा होगा फैन पार्क

आइपीएल फैन पार्क को स्टेडियम का लुक देकर लाइव आइपीएल के मैच दिखाए जाएंगे। इसमें स्क्रीन पर लाइव मैच के अलावा म्यूजिक, क्रिकेट संबंधित दुकानें, किड्स जोन, फूड स्टॉल समेत अन्य सुविधाएं मिलेंगी, जहां युवा मैच के साथ मस्ती कर सकेंगे।

पावर स्पोर्टस व सर्विसेज इलेवन फाइनल में

प्रथम ऊर्जा कप क्रिकेट टूर्नामेंट में पावर स्पोट्र्स ग्रुप ने इनकम टैक्स को सात विकेट और सर्विसेज इलेवन ने बलूनी पब्लिक स्कूल को छह विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

तनुष क्रिकेट ऐकेडमी में सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल पावर स्पोट्र्स ग्रुप व इनकम टैक्स के बीच खेला गया। पावर स्पोर्टस ग्रुप ने टॉस जीतकर पहले खेलने हुए 18 ओवर में मात्र 89 रन बनाए। टीम के लिए सन्नी गुसाई ने 32 व लोकेश नौटियाल ने 12 रन बनाए। पावर स्पोर्टस ग्रुप के लिए किरन सिंह ने पांच विकेट चटकाए। 

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी पावर स्पोर्टस ग्रुप की टीम ने 13.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 94 रन बनाकर मैच जीत लिया। इनकम टैक्स के लिए अविनाश कुमार ने दो व अभिषेक पटवाल ने एक विकेट चटकाए। बलूनी स्कूल व सर्विसेज इलेवन के बीच खेले गए दूसरा मुकाबले में सर्विसेज इलेवन ने छह विकेट से मुकाबला जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। 

माही क्रिकेट ऐकेडमी की दो विकेट से जीत

सातवें नजर खान मेमोरियल यूथ कप क्रिकेट टूर्नामेंट में माही क्रिकेट ऐकेडमी ने देव भूमि स्पोट्र्स को दो विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। रेंजर्स मैदान में देव भूमि स्पोर्टस व माही क्रिकेट ऐकेडमी के बीच मुकाबला खेला गया। माही क्रिकेट ऐकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया।

पहले खेलते हुए बृजेश 71, कुलवीर सिंह 59 व प्रीतम के 15 रनों के योगदान से टीम ने 34.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 171 रन बनाए। देव भूमि स्पोट्र्स के लिए अखिलेश ने चार, कृष्ण, राहुल व कमलेश ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी देव भूमि स्पोट्र्स की टीम 36 ओवर में 159 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए शैलेंद्र ने 61, वैभव ने 31 व कमलेश ने 16 रन बनाए। माही क्रिकेट ऐकेडमी के लिए प्रीतम ने पांच विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की सात टीमों ने इलीट सी ग्रुप के लिए किया क्वालीफाई

यह भी पढ़ें: जीएसआर ने डेस्टिनी ऐकेडमी को दस विकेट से हराया

यह भी पढ़ें: विकासनगर के वेट लिफ्टरों ने झारखंड में दिखाया दम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।