विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड की सात टीमों ने इलीट सी ग्रुप के लिए किया क्वालीफाई

By Edited By:
Published: Thu, 11 Apr 2019 03:00 AM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 10:42 AM (IST)

बीसीसीआइ के घरेलू सत्र 2018-19 में पहली बार खेलने वाली उत्तराखंड की सात टीमों ने पहले सत्र में शानदार प्रदर्शन ...और पढ़ें

उत्तराखंड की सात टीमों ने इलीट सी ग्रुप के लिए किया क्वालीफाई
उत्तराखंड की सात टीमों ने इलीट सी ग्रुप के लिए किया क्वालीफाई

देहरादून, जेएनएन। बीसीसीआइ के घरेलू सत्र 2018-19 में पहली बार खेलने वाली उत्तराखंड की सात टीमों ने पहले सत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले सत्र के इलीट सी ग्रुप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। 

दरअसल, उत्तराखंड की टीमों ने पहले सत्र के लीग मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। इसके बावजूद टीमें इससे आगे नहीं बढ़ पाई। प्लेट ग्रुप के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली उत्तराखंड की सभी टीमें अगले सत्र से इलीट सी ग्रुप से खेलेंगी। 

उत्तराखंड में क्रिकेट संघों के आपसी मतभेद किसी से छुपा नहीं है। इसके चलते राज्य गठन के 18 साल बाद भी उत्तराखंड को बीसीसीआइ से मान्यता नहीं मिल सकी। इस कारण उत्तराखंड के खिलाड़ी पलायन कर दूसरे राज्यों से खेलने को मजबूर हुए। 

जहां कुछ खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ी तो कुछ खिलाड़ियों को बाहरी राज्य का होने का खामियाजा भी भुगतना पड़ा। दूसरे राज्य से होने के कारण उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं दिया गया।

ऐसे में जून 2018 में लोढा कमेटी की सिफारिश पर उत्तराखंड में क्रिकेट संचालन को एक साल के लिए उत्तराखंड क्रिकेट कंसेंसस कमेटी (यूसीसीसी) का गठन किया गया। जिसके तहत उत्तराखंड से सभी प्रारूपों की टीम पहली बार बीसीसीआइ के घरेलू सत्र में खेलने के लिए मैदान पर उतरी है। 

पहली बार खेल रही टीम को स्वभाविक तौर पर अनुभवी टीमों ने हल्के में लेने का प्रयास किया। लेकिन उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने पहले ही सत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और क्वार्टर फाइनल तक अपना सफर तय किया। इतना ही नहीं घरेलू सत्र के दौरान उत्तराखंड के कुछ खिलाड़ियों को इंडिया अंडर-19, इंडिया ए व इंडिया बी टीम में शामिल कर लिया गया। 

इन टीमों ने किया क्वालीफाई 

टीम----------------------------ट्रॉफी 

पुरुष अंडर-19 टीम----कूच बिहार ट्रॉफी 

पुरुष अंडर-23 टीम----मल्टी डे 

पुरुष अंडर-23 टीम----------वन-डे 

पुरुष सीनियर टीम-----------रणजी ट्रॉफी 

महिला सीनियर टीम------------वन-डे 

महिला अंडर-19-----------------वन-डे 

महिला अंडर-23-------------------वन-डे 

सभी टीमों ने किया शानदार प्रदर्शन 

यूसीसीसी के क्रिकेट मैनेजर ऑपरेशंस अमित पांडे के मुताबिक उत्तराखंड में प्रतिभा की कमी नहीं है। सभी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। क्वालीफाई करने वाली सभी टीमें अगले सत्र से इलीट सी ग्रुप से खेलेंगी। इस प्रदर्शन का पूरा श्रेय यूसीसीसी समन्वयक प्रो. रत्नाकर शेट्टी व अन्य सदस्यों को जाता है।   

यह भी पढ़ें: जीएसआर ने डेस्टिनी ऐकेडमी को दस विकेट से हराया

यह भी पढ़ें: विकासनगर के वेट लिफ्टरों ने झारखंड में दिखाया दम

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड ने मिजोरम को नौ विकेट से हराया, पढ़िए क्रिकेट की खबरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।