विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय शुरू करेगा छह नए कोर्स, पढ़िए पूरी खबर

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Fri, 05 Apr 2019 05:11 PM (IST)

आगामी शैक्षिक सत्र से छह नए कोर्स शुरू करने जा रहा है। विवि की कार्य परिषद में इन कोर्स को पहले ही पास किया जा चुका है।

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय शुरू करेगा छह नए कोर्स, पढ़िए पूरी खबर
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय शुरू करेगा छह नए कोर्स, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून, जेएनएन। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय उत्तराखंड आगामी शैक्षिक सत्र से छह नए कोर्स शुरू करने जा रहा है। विवि की कार्य परिषद में इन कोर्स को पहले ही पास किया जा चुका है। विश्वविद्यालय रोजगार से जुड़े छह नए कोर्स शुरू कर युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए विवि प्रशासन ने कार्यवाही शुरू कर दी है। शैक्षिक सत्र 2019-20 के लिए नए संचालित किए जाने वाले पाठ्यक्रमों के लिए विवि द्वारा राजकीय महाविद्यालयों और निजी शिक्षण संस्थानों को पत्र भेज दिया है। 

प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने अपने नए शैक्षिक सत्र में छह नए व्यवसायिक पाठ्यक्रम संचालित करने का निर्णय सितंबर 2018 में ही ले लिया था। जिसमें वाटर स्पोर्ट्स, एडवेंचर स्पोर्ट्स, होटल मैनेजमेंट, हाउस कीपिंग, कैटरिंग और रिसेप्शनिस्ट शामिल हैं। विवि का कहना है कि इस बार 45 प्रतिशत अंकों से इंटर पास छात्र-छात्राएं इन कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। वाटर स्पोर्ट्स और वाटर एडवेंचर में डिप्लोमा और सार्टिफिकेट दो तरह के कोर्स होंगे। 

डिप्लोमा कोर्स में 30-30 सीट, जबकि सार्टिफिकेट कोर्स में 60-60 सीटें निर्धारित की गई हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत का कहना है कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए नए विकल्पों पर विश्वविद्यालय का फोकस रहा है। इन कोर्स को करने के बाद युवा सीधे रोजगार से जुड़ सकेंगे। 

यह भी पढ़ें: अगर नहीं कर पाए क्लैट के लिए आवेदन, तो इस खबर को जरूर पढ़ें

यह भी पढ़ें: 14 जुलाई को होगी एआइएपीजीईटी परीक्षा, इस दिन से कर सकते हैं आवेदन

यह भी पढ़ें: लचर व्यवस्था में फंसी नौनिहालों की पाठ्य सामग्री, जानिए कैसे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।