विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगर नहीं कर पाए क्लैट के लिए आवेदन, तो इस खबर को जरूर पढ़ें

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Wed, 03 Apr 2019 04:10 PM (IST)Updated: Wed, 03 Apr 2019 08:22 PM (IST)

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानी क्लैट के लिए आवेदन की तिथि 15 अप्रैल तक बढ़ गई है। पहले अंतिम तिथि 31 मार्च थी

अगर नहीं कर पाए क्लैट के लिए आवेदन, तो इस खबर को जरूर पढ़ें
अगर नहीं कर पाए क्लैट के लिए आवेदन, तो इस खबर को जरूर पढ़ें

देहरादून, जेएनएन। आप अगर कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं तो चिंता छोड़ दीजिए। क्लैट के आवेदन की तिथि 15 अप्रैल तक बढ़ गई है। पहले अंतिम तिथि 31 मार्च थी। बता दें, परीक्षा की तिथि भी हाल में लोकसभा चुनाव के कारण बदल दी गई है। यह परीक्षा पहले 12 मई को होनी थी, पर अब 26 मई को आयोजित की जाएगी। 

क्लैट के माध्यम से देशभर की 22 लॉ यूनिवर्सिटी के अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश मिलेगा। आवेदन क्लैट की आधिकारिक वेबसाइट www.clatconsortiumofnlu.ac.in पर किया जा सकता है। परीक्षा का आयोजन इस साल नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ओडिशा कर रही है। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन दोनों मोड में आवेदन करने का विकल्प मौजूद है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 31 मार्च रखी गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दिया गया है। लॉ प्रेप दून के निदेशक एसएन उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा इस बार ऑफलाइन मोड पर आयोजित की जा रही है। 

विधि क्षेत्र में करियर बनाने का इच्छुक कोई छात्र अगर आवेदन से चूक गया है, तो उसके पास अभी भी मौका है। तिथि बढ़ने से अधिकाधिक छात्र आवेदन कर पाएंगे। परीक्षा की तिथि में बदलाव होने से छात्रों को तैयारी का भी थोड़ा ज्यादा वक्त मिला है। वह अधिकाधिक मॉक टेस्ट दें।

यूओयू में दाखिले के लिए तीन दिन शेष

अगर आप उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के छात्र हैं और दिसंबर 2018 में परीक्षा दे चुके हैं तो पांच अप्रैल तक विवि में प्रवेश ले लें। इसके बाद अगले सत्र में प्रवेश नहीं दिए जाएंगे। 

उत्तराखंड मुक्त विवि ने उन सभी छात्रों को निर्देशित किया है, जिनकी दिसंबर में वार्षिक परीक्षाएं संपन्न हुईं। ऐसे छात्र पांच अप्रैल तक अपने अध्ययन केंद्रों पर जाकर या ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरें। विवि के प्रवेश प्रभारी डॉ. एमएम जोशी ने बताया कि यदि कोई छात्र पांच अप्रैल तक प्रवेश नहीं ले पाता है तो उसे इस सत्र के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा, जिससे उसका सत्र पीछे चला जाएगा। इसलिए छात्र-छात्रएं निर्धारित तिथि तक हर हाल में प्रवेश लें। उन्होंने कहा कि जून में विवि की परीक्षाएं संपन्न होंगी। 

इस दौरान छात्रों को सत्रीय कार्य भी जमा करने होंगे। विवि की ओर से विद्यार्थियों को पुस्तकें भी भेजनी होंगी, यह सब तभी संभव होगा, जब छात्र समय पर प्रवेश लें। उन्होंने सभी अध्ययन केंद्र समन्वयकों से भी कहा कि वह भी पांच अप्रैल सभी फॉर्मो को जमा कर दें। 

यह भी पढ़ें: 14 जुलाई को होगी एआइएपीजीईटी परीक्षा, इस दिन से कर सकते हैं आवेदन

यह भी पढ़ें: लचर व्यवस्था में फंसी नौनिहालों की पाठ्य सामग्री, जानिए कैसे

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: अब आइआइटी में छात्राओं को 17 फीसद सीटों पर मिलेगा प्रवेश

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।