विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एसडीआरएफ की टीम प्रयागराज से 75 छात्रों को लेकर आई देहरादून

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 28 Apr 2020 03:52 PM (IST)

कोटा मथुरा सफल अभियान के बाद एसडीआरएफ की टीम ने प्रयागराज उत्तरप्रदेश में फंसे 75 छात्रों को देहरादून ले आई।

एसडीआरएफ की टीम प्रयागराज से 75 छात्रों को लेकर आई देहरादून
एसडीआरएफ की टीम प्रयागराज से 75 छात्रों को लेकर आई देहरादून

देहरादून, जेएनएन। कोटा मथुरा सफल अभियान के बाद एसडीआरएफ की टीम ने प्रयागराज उत्तरप्रदेश में फंसे 75 छात्रों को देहरादून ले आई।

कैम्प कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में सेनानायक तृप्ति भट्ट ने बताया कि यह अभियान दिनांक 26 अप्रेल को आरम्भ हुआ था । अभियान में एसडीआरएफ के 6 जवान छात्रों को लेने के लिए देहरादून से प्रयागराज को उत्तराखंड परिवहन के 4 बस लेकर रवाना हुए। 27 अप्रैल को लगभग 10 बजे यह टीम प्रयागराज पहुंची। सभी छात्रों का चिकित्सीय प्रशिक्षण एवं आवश्यक सेनेटाइजेशन किया गया।

सभी छात्रों का तापमान सामान्य पाया गया। सभी को सेनेटाइजर एवं मास्क दी गए। साथ ही नाम, पता और मोबाइल नम्बर इत्यादि नोट किए गए। इसके बाद छात्रों को लेकर टीम देहरादून के लिए रवाना हुई। टीम सभी छात्रों को लेकर मंगलवार सुबह करीब 9 बजे स्पोट्र्स  कॉलेज रायपुर देहरादून पहुंची। सभी जवानों एवं छात्रों को सुरक्षा की दृष्टि से क्वारंटाइन किया गया है।

उन्होंने बताया कि कोटा मथुरा अभियान के पश्चात भी 39 जवानों के पंतनगर एवं ग्राफिक एरा में क्वारंटाइन किया गया है। प्रयागराज से देहरादून पहुंचे 75 छात्रों में 68 छात्र देहरादून, 5 छात्र उत्तरकाशी, एवं 1-1 छात्र चमोली एवं टिहरी के निवासी है। अभिभावकों से बच्चों को 14 दिन तक होम क्वारंटाइन रहने का निर्देश दिया गया है।

पांवटा साहिब में फंसे 27 युवाओं को लाया गया देहरादून

पांवटा साहिब में फंसे देहरादून समेत गढ़वाल मंडल के 27 युवाओं को जिला प्रशासन सोमवार को दून ले आया। इनमें से तीन युवा दून के, जबकि बाकी टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग के हैं। दून के तीनों युवाओं को घर पहुंचा दिया गया है और बाकी को मंगलवार सुबह रवाना कराया जाएगा। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल ने बताया कि ये युवा चंडीगढ़, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश में काम करते थे।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown लॉकडाउन में पांवटा साहिब में फंसे 27 युवाओं को लाया गया देहरादून

लॉकडाउन के चलते जब काम बंद हो गया तो ये पैदल ही उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए। इन्हें पांवटा साहिब में 30 मार्च से लेकर दो अप्रैल के बीच क्वारंटाइन कर दिया गया था। सभी का स्वास्थ्य दुरुस्त पाए जाने पर जिला प्रशासन ने इन्हें लेने के लिए रोडवेज की बस सोमवार सुबह रवाना की थी। दून में इन्हें पहले महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज लाया गया और चिकित्सकों ने सभी की थर्मल स्कैनिंग की। दून के तीन युवाओं के अलावा बाकी जिलों के युवाओं को जैन धर्मशाला में ठहराया गया है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand lockdown में गुजरात से 111 लोग पहुंचे ऋषिकेश, बसों से भेजा गया घर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।