विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Coronavirus Update: उत्‍तराखंड में घट रहे कोरोना के मामले, एक्टिव केस का बोझ भी अब कम

By Sumit KumarEdited By:
Published: Fri, 15 Jan 2021 08:48 PM (IST)

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ने चिंता जरूर बढ़ा दी है लेकिन राहत की बात यह है कि संक्रमण के ...और पढ़ें

शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 141 नए मामले मिले हैं।
शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 141 नए मामले मिले हैं।

जागरण संवाददाता, देहरादून: कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ने चिंता जरूर बढ़ा दी है, लेकिन राहत की बात यह है कि संक्रमण के मामलों में अब कमी आ रही है। यही नहीं एक्टिव केस का बोझ भी लगातार कम होता जा रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 141 नए मामले मिले हैं। जबकि सैंपल पॉजिटिविटी दर 1.32 फीसद रही है। टीकाकरण शुरू होने से पहले कोरोना के ये आंकड़े भविष्य के लिहाज से शुभ संकेत है। 

  स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के निजी व सरकारी लैब से कुल 10 हजार 714 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 10573 मामलों में जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 51 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा नैनीताल में 37, हरिद्वार में 13, पौड़ी में 12, ऊधमसिंहनगर में 10, चंपावत व टिहरी में चार-चार, अल्मोड़ा में तीन, चमोली, उत्तरकाशी व पिथौरागढ़ में दो-दो और बागेश्वर में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।  बता दें कि अभी तक प्रदेश में 94465 लोग संक्रमित हुए हैं। जिनमें 89182 ठीक हो चुके हैं। जबकि 2406 एक्टिव केस हैं। संक्रमित मिले 1275 लोग राज्य से बाहर जा चुके हैं। 

मौत का आंकड़ा 16 सौ पार 

कोरोना के नए मामलों में जरूर कमी आई है, पर मौत के मामलों में अब भी निरंतरता बनी हुई है। ऐसा कोई दिन नहीं जब किसी मरीज की मौत नहीं हो रही है। शुक्रवार को भी कोरोना संक्रमित छह मरीजों ने दम तोड़ दिया। इनमें तीन मरीजों की मौत एम्स ऋषिकेश में हुई है। जबकि सिनर्जी अस्पताल, श्रीनगर बेस अस्पताल व हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में एक-एक मरीज की मौत हुई है। अब तक प्रदेश में कुल 1602 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Coronavirus Vaccine:: इंतजार हुआ खत्म, कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन आज से हो रहा शुरू

 95 फीसद के करीब रिकवरी दर 

कोरोना के मोर्चे पर रिकवरी की रफ्तार लगातार सुकून दे रही है। बीते 24 घंटों में विभिन्न जिलों में 234 मरीज ठीक हुए हैं। इनमें 89 देहरादून, 62 नैनीताल, 22 हरिद्वार, 18 पिथौरागढ़, 12 टिहरी, 10-10 चंपावत व अल्मोड़ा, 4-4 रुद्रप्रयाग व चमोली और 3 मरीज चमोली से हैं। वर्तमान में प्रदेश में रिकवरी दर 94.41 फीसद है।

यह भी पढ़ें-  Coronavirus Vaccine:कोविड-19 वैक्सीन की पहली खेप पहुंची उत्तराखंड, 16 से होगा टीकाकरण