विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Vaccine: कोविड-19 वैक्सीन की पहली खेप पहुंची उत्तराखंड, 16 से होगा टीकाकरण

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Wed, 13 Jan 2021 01:22 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 09:51 PM (IST)

Coronavirus Vaccine कोरोना वायरस संक्रमण के बीच उत्तराखंड के लिए राहत भरी खबर आई है। कोरोना की रोकथाम के लिए ...और पढ़ें

Coronavirus Vaccine: कोविड-19 वैक्सीन की पहली खेप आज पहुंचेगी उत्तराखंड।
Coronavirus Vaccine: कोविड-19 वैक्सीन की पहली खेप आज पहुंचेगी उत्तराखंड।

राज्य ब्यूरो, देहरादून।  Coronavirus Vaccine Path and Journey to Vaccination Center  कोरोना वायरस संक्रमण के बीच उत्तराखंड के लिए राहत भरी खबर आई है। कोरोना की रोकथाम के लिए भारत में बनी वैक्सीन कोविशील्ड की 1.13 लाख डोज की पहली खेप बुधवार को यहां पहुंच गई। दून स्थित राज्य औषधि भंडार से विभिन्न जनपदों के लिए इसका वितरण प्रारंभ कर दिया गया है। प्रत्येक वैक्सीन वाहन के साथ एक-एक पुलिस एस्कार्ट वाहन भी उपलब्ध कराया गया है। कोविड वैक्सीन सभी जनपदों के वैक्सीन भंडारगृह में गुरुवार को पहुंच जाएगी। पहले चरण में राज्य में केंद्र सरकार, आम्र्ड फोर्स मेडिकल सर्विसेज और राज्य सरकार के 50 हजार से ज्यादा हेल्थ केयर वर्कर्स को वैक्सीन की दो डोज का सुरक्षा कवच मुहैया कराया जाएगा। 

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे में बनी कोविड-19 वैक्सीन की पहली खेप मुंबई से स्पाइसजेट की फ्लाइट से बुधवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने बताया कि 16 जनवरी से कोविड-19 का टीकाकरण शुरू होगा। पहले चरण में स्वास्थ्य कार्मिकों को वैक्सीन लगेगी। 

सभी जिला चिकित्सालय, मेडिकल कालेज, एम्स, सेना अस्पताल, उप जिला चिकित्सालय और प्रमुख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात स्वास्थ्य कॢमयों का टीकाकरण किया जाएगा, जिसमें आशा व एएनएम को भी शामिल किया गया है। हरिद्वार कुंभ को देखते हुए हरिद्वार जनपद को प्राथमिकता दी जा रही है। वहां शत-प्रतिशत स्वास्थ्य कार्मिकों का टीकाकरण होगा। 

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि टीकाकरण का कार्य केंद्र सरकार के निर्देशों के मुताबिक होगा। राज्य में इसके लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है। टीकाकरण के लिए कुल प्राप्त 1.13 लाख डोज में तकरीबन 10 फीसद वेस्टेज रहने का अंदेशा रहता है। प्रत्येक लाभार्थी को दो डोज दी जाएंगी। एक डोज के बाद दूसरी में चार हफ्ते यानी 28 दिन का अंतर होगा। मौजूदा वैक्सीन की एक्सपायरी डेट छह माह है। टीकाकरण चरणबद्ध तरीके से होगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि 16 जनवरी को प्रदेश में होने वाले कोविड-19 टीकाकरण के पहले चरण की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वैज्ञानिकों का आभार। हम सब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोरोना महामारी पर विजय प्राप्ति की ओर अग्रसर हैं। राज्य में चरणबद्ध टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी इंतजाम पुख्ता कर लिए गए हैं। सरकार प्रदेशवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध है। पहले चरण में 50 हजार हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जानी है। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इस पर कोई भ्रम नहीं रहना चाहिए।

बोले अधिकारी

अमित नेगी (स्वास्थ्य सचिव) ने कहा कि उत्तराखंड को प्राप्त एक लाख 13 हजार डोज के सापेक्ष 1,640 डोज केंद्रीय स्वास्थ्य इकाईयों, 3,450 आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विसेस और 1,07,530 डोज राज्य के सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य इकाइयों के लिए उपलब्ध कराई गई है। इस प्रकार 1,12,620 डोज का वितरण कर दिया गया है।

यह भी पढ़े-Coronavirus Vaccination: उत्तराखंड को मिलेगी वैक्सीन की एक लाख 13 हजार डोज, विशेष विमान से दून तक पहुंचेगी वैक्सीन