विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Vaccination: उत्तराखंड को मिलेगी वैक्सीन की एक लाख 13 हजार डोज, विशेष विमान से दून तक पहुंचेगी वैक्सीन

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Tue, 12 Jan 2021 12:00 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 09:10 PM (IST)

Coronavirus Vaccination कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ड्राइ रन आज है। इसके तहत अस्पतालों में 25-25 कर्मचारियों को वैक्सीन ...और पढ़ें

Coronavirus Vaccination: कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का Dry Run आज।
Coronavirus Vaccination: कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का Dry Run आज।

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खेप गुरुवार तक मिल सकती है। पहली खेप में वैक्सीन की एक लाख 13 हजार डोज (कोविशील्ड वैक्सीन) उपलब्ध कराई जा रही है। इसे विशेष विमान से दून तक पहुंचाया जाएगा। वैक्सीन को राज्य मुख्यालय स्थित वॉक-इन-कूलर में लाने और सुरक्षित जनपदों तक पहुंचाने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग ने पूरी कर ली है।

कोविड वैक्सीनेशन के लिए नामित राज्य नोडल अधिकारी एवं एनएचएम की मिशन निदेशक सोनिका ने बताया कि राज्य में कोविड-19 टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से वैक्सीन की आपूर्ति प्राप्त करने निर्देश दिए हैं। वैक्सीन को प्राप्त करने और जनपदों तक आपूर्ति करने के लिए वाहन, चालक एवं अन्य कार्मिकों को तैनात कर दिया गया है। वैक्सीन के राज्य मुख्यालय स्थित वॉक-इन-कूलर में आने के बाद इसे जनपदों को निर्धारित कोल्ड चेन प्रणाली के अंतर्गत भेजा जाएगा। प्रथम चरण में सभी जिला चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज, एम्स, सेना अस्पताल, उप जिला चिकित्सालय और प्रमुख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन दी जाएगी। जिसमें आशा व एएनएम को भी सम्मलित किया जा रहा है।

हरिद्वार में सभी स्वास्थ्य कर्मियों लगेगी वैक्सीन

हरिद्वार कुंभ को देखते हुए यहां शुरुआती दौर में ही शत-प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन दी जाएगी। एनएचएम निदेशक डॉ. सरोज नैथानी ने यह जानकारी दी। राज्यभर में टीकाकरण अभियान की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वैक्सीन की एक लाख 13 हजार डोज से दोनों खुराक देने पर 50 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों को ही वैक्सीन दी जा सकेगी। बाकि 50 प्रतिशत के लिए पुन: वैक्सीन को आपूर्ति प्राप्त करनी होगी। बता दें कि कोविड वैक्सीन की दो खुराक लगनी है। दूसरी खुराक पहली खुराक के 28 दिन बाद लगायी जाएगी।

ड्राई रन में लक्ष्य के सापेक्ष 84 प्रतिशत टीकाकरण

कोविड-19 टीकाकरण की तैयारियां के क्रम में मंगलवार को दूसरी बार राज्य के प्रमुख चिकित्सालयों पर पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) किया गया। राज्य नोडल अधिकारी सोनिका ने बताया कि पूर्वाभ्यास के लिए 350 टीकाकरण सत्र निर्धारित किए गए थे, लेकिन कोविन पोर्टल पर 343 सत्र क्रियाशील होने के कारण इसी अनुसार टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास के दौरान लक्षित 7964 लाभार्थियों के सापेक्ष 6650 लाभार्थियों को ड्राई रन में सम्मलित किया गया, जो लक्ष्य के सापेक्ष 84 प्रतिशत टीकाकरण है। पूर्वाभ्यास की गतिविधि 340 चिकित्सा इकाईयों पर ऑनलाइन व तीन स्थानों पर ऑफलाइन मोड पर संचालित की गई। इस दौरान टीकाकरण के उपरांत होने वाले प्रतिकूल प्रभाव के 243 मामलों को भी पूर्वाभ्यास में सम्मलित किया गया।

 यह भी देखें: Pune के Serum Institute से Delhi पहुंची 'Covishield' वैक्सीन की पहली खेप

मीडिया को कवरेज से रोका

देहरादून जनपद में कर्मचारियों ने ड्राई रन में दिलचस्पी नहीं दिखाई। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ही 25 में से केवल छह कर्मचारी ही टीकाकरण के लिए पहुंचे। फोन लगाने पर किसी ने शाम की ड्यूटी की बात कही, तो किसी ने घर पर जरूरी काम बताया। इसकी जानकारी मीडिया को न लगे, इसके लिए अफसर मीडिया से दूरी बनाए रहे। स्थिति ये रही कि मीडियाकॢमयों को ड्राई रन की कवरेज के लिए अस्पताल में अंदर तक नहीं जाने दिया गया। यहां तक की फोटो खींचने की भी मनाही थी। अधिकारियों का कहना था कि उन्हें ऊपर से ही अनुमति नहीं है। जिला प्रशासन जहां एक ओर मीडिया से आम जन मानस को जागरूक करने की अपील कर रहा है, वहीं इस रवैये से जिला प्रशासन के अधिकारी भी नाराज हैं। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि अस्पताल के कर्मचारियों को जागरूक किया जाएगा। उन्हें बताया जा रहा है कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। आम जन में इसे लेकर किसी तरह की भ्रांति न हो, इसके लिए हमें आगे आकर जज्बा दिखाना होगा।

यह भी पढ़ें -प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक में सीएम त्रिवेंद्र ने किया प्रतिभाग